एक्सप्लोरर

शहीद रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, नहीं दिखे CM-मंत्री

Bihar News: बिहार सरकार की ओर से किसी मंत्री या सीएम के उपस्थित नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोगों को रहना चाहिए. निश्चित तौर पर इन सब मामलों पर गंभीर होना चाहिए.

Bihar News: भारत-पाक तनाव के दौरान पाकिस्तान के हमले में बिहार के सीवान के रहने वाले बीएसएफ के जवान रामबाबू सिंह शहीद हो गए थे. पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में 12 मई को उन्होंने देश के लिए बलिदान दे दिया. बुधवार (14 मई, 2025) को उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि दी. 

तेजस्वी यादव के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता महाचंद्र सिंह ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. हालांकि सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस मौके पर ना तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और ना ही दोनों उप मुख्यमंत्री पहुंचे. इतना ही नहीं बल्कि बिहार सरकार का कोई मंत्री नहीं पहुंचा था. पटना एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को शहीद जवान के गृह जिले सीवान के लिए भेज दिया गया. गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 

क्या बोले तेजस्वी यादव?

शहीद जवान रामबाबू सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे देश के साथ कोई भी परिस्थिति हो हर परिस्थिति में बिहार का लाल, बिहार का नौजवान खड़ा रहता है. हम उन्हें सलामी देते हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए जो भी सीमा पर हैं या जहां भी हैं, चाहे वह बीएसएफ के हैं, सीआरपीएफ के हैं, सीआईएसएफ के हैं या आर्मी के हैं. हम देश के गृह मंत्री को आज ही पत्र लिखने जा रहे हैं.

एक सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई तीसरा देश आकर अगर पंचायती करेगा तो यह हम लोगों को कबूल नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका कौन होता है सीजफायर करने वाला? उन्होंने कहा कि सेना को अगर मौका मिला तो पाकिस्तान का नक्शा खत्म कर दिया जाएगा. आज रामबाबू गुप्ता के शोक सभा में बिहार सरकार के किसी मंत्री के नहीं रहने पर कहा कि सभी लोगों को रहना चाहिए. बिहार में दो-दो उप मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इन सब मामलों पर गंभीर होना चाहिए.

बता दें कि शहीद जवान रामबाबू सिंह जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे. वे 27-28 साल के ही थे. जीबी नगर थाना क्षेत्र के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर मार्शल एके भारती के पिता जीवछलाल ने कह दी बड़ी बात, 'ऑपरेशन से पहले…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget