एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: जहानाबाद में तेजस्वी यादव की सभा में भीड़ हुई बेकाबू, CM नीतीश पर निशाना साधकर बोले-'उनसे बिहार चलने वाला नहीं'

Bihar: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा "चाचा पलट गए, कोई बात नहीं, लेकिन वो जहां भी रहे खुश रहें. अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है. अब हम लोगों को बिहार को आगे ले जाना है."

Tejashwi Yadav Target CM Nitish Kumar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शनिवार को जहानाबाद (Jehanabad) के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन दो घंटे देर से पहुंचे. तेजस्वी यादव के मंच पर पहुंचते ही  मंच की स्थिति बेकाबू हो गई. भगदड़ की स्थिति के बीच तेजस्वी यादव किसी तरह मंच पर पहुंचे. वहीं उनके मंच पर पहुंचते ही माइक व्यवस्था ध्वस्त हो गई. मंच पर भगदड़ की स्थिति के बीच किसी तरह उन्हें मंच से नीचे लाया गया. 

इसके बाद तेजस्वी यादव ने अपने रथ की छत पर सवार होकर माइक से भाषण शुरू किया और लोगों से बीजेपी को भगाने और देश को बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश से बीजेपी को भागना है और देश को बचाना है. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला करते हुए कहा "चाचा पलट गए, कोई बात नहीं, लेकिन वो जहां भी रहे खुश रहें. अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है. अब हम लोगों को बिहार को आगे ले जाना है."

तेज प्रताप यादव भी थे मौजूद
तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि हम आपको तीन तारीख को पटना आने का न्योता देने आए हैं. आप दो तारिख को ही पटना पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी लोगों का अभिवादन करते हुए उनसे पटना में होने वाली तीन तारीख की रैली में भाग लेने की अपील की. रथ पर तेजस्वी के अलावा तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव,आलोक मेहता,एमएलसी रिंकू यादव,विधायक सतीश दास और सुदय यादव मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर मंच की कुव्यवस्था से नेता और कार्यकर्ता निराशा और परेशान दिखे. 

मंच का अव्यवस्था का आलम यह था कि मंच पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप सहित उनके साथ आए नेताओं के पसीने छूट गए. आखिरकार भाषण शुरू होने से पहले माइक व्यवस्था ध्वस्त हो गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन मंच पर मौजूद महागठबंधन के विधायक और नेता किसी तरह तेजस्वी यादव के भाषण से पहले ही जान बचाकर कार्यक्रम स्थल से पहले ही निकल आए.

ये भी पढ़ें-Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, बैंक लूट कांड में शामिल अपराधी को लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget