एक्सप्लोरर

'वन नेशन वन इलेक्शन' पर तेजस्वी यादव ने साधा BJP पर निशाना, कहा- 'ये लोग तो RSS...'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग सही मुद्दे पर बात नहीं करते हैं. 'वन नेशन वन इलेक्शन' से खर्च बचेगा तो प्रधानमंत्री विज्ञापन पर इतना खर्च क्यों करते हैं?

Tejashwi Yadav Reaction on One Nation One Election: 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (17 दिसंबर) को सहरसा में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी पर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कहा कि जो संवैधानिक ढांचा है उस पर ये प्रहार है. इससे क्षेत्र के मुद्दे गौण हो जाएंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा, "राज्य का चुनाव यहां (प्रदेश) के मुद्दों पर होता है. ये लोग (बीजेपी) तो आरएसएस के एजेंडा को लागू करना चाहते हैं. इसलिए हम लोग कहते हैं कि ये संविधान के विरोधी हैं. अभी कह रहे हैं 'वन नेशन वन इलेक्शन', आगे कहेंगे 'वन नेशन वन पार्टी', फिर कहेंगे 'वन नेशन वन लीडर', क्या मतलब है? बाद में कहेंगे कि असेंबली के चुनाव की जरूरत ही नहीं है. नॉमिनेटेड सीएम और गर्वनर दे दो."

'इलेक्शन से ज्यादा तो विज्ञापन पर खर्च करते हैं पीएम मोदी'

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग सही मुद्दे पर बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' से खर्च बचेगा तो प्रधानमंत्री विज्ञापन पर इतना खर्च क्यों करते हैं? इलेक्शन से ज्यादा तो विज्ञापन पर ही खर्च करते हैं. तेजस्वी ने कहा कि अगर खर्च ही बचाना है तो 11 साल में अब तक कितना विज्ञापन पर खर्च किया गया भारत सरकार हिसाब दे दे. उन्होंने कहा कि जो बिहार में एक फेज में चुनाव नहीं करा सकता, चार-पांच राज्यों में चुनाव नहीं करा सकता, उससे 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर क्या उम्मीद की जा सकती है?

बता दें कि लोकसभा में वोटिंग के बाद 'वन नेशन वन इलेक्शन' विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया. सदन में विधेयक पेश करने के प्रस्ताव के पक्ष में 269 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 198 ने इसके खिलाफ मतदान किया. इस बिल को लेकर लगातार विपक्ष के नेता असहमति जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका! मोनाजिर हसन और देवेंद्र प्रसाद यादव ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget