एक्सप्लोरर

'SIR का विरोध नहीं, EC की कार्यप्रणाली का...', तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की सलाह को भी अनदेखा कर रहा है. खुद को एक संवैधानिक संस्था बताकर अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहा है.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चुनाव आयोग की अपारदर्शी कार्यप्रणाली का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए, लेकिन यह बताने वाला कोई नहीं है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया.

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव का आरोप है कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की सलाह को भी अनदेखा कर रहा है और खुद को एक संवैधानिक संस्था बताकर अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहा है. तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह के दो ईपिक नंबर पर भी कहा कि डिप्टी सीएम का मामला तो प्रकाश में आता ही नहीं. हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, तब सामने आया. उपमुख्यमंत्री ने तो खुद सारा मामला चुनाव आयोग पर थोप दिया.

उन्होंने कहा, "यह बिहार का दुर्भाग्य है। लगातार कई मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है, कई लोगों के पास दस्तावेज नहीं है और कई लोग ऐसे हैं जो बिहार के बाहर रह रहे हैं लेकिन बिहार में ही मतदान करते हैं. यह भाजपा का षड्यंत्र है और भाजपा, चुनाव आयोग को आगे करके अपना काम करवा रही है. एसआईआर का कोई विरोध नहीं कर रहा है बल्कि उसकी प्रक्रिया का विरोध है.

बिहार को जरूरत विशेष पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे की थी ताकि बिहार आगे बढ़े, लेकिन एसआईआर करवाया जा रहा है. इस SIR पर कल कोर्ट में सुनवाई है. लोग अपने पक्ष को रखेंगे लेकिन कई बार चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की भी बात को नहीं मान रहा है. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्थान होने का दुरुपयोग कर रहा है. 

17 अगस्त से होगी वोट अधिकार यात्रा-तेजस्वी

उन्होंने आगे कहा कि 17 अगस्त से वे और उनकी पार्टी "वोट अधिकार यात्रा" पर निकल रहे हैं. इस यात्रा के माध्यम से वे जनता के बीच जाकर उन्हें उनके मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार से उनके अधिकारों का हनन हो रहा है.

इस अभियान में राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. तेजस्वी ने यह भी कहा कि इस यात्रा के दौरान वे बिहार में व्याप्त अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था के मुद्दों पर भी जनता से संवाद करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Free Electricity: सीएम नीतीश बिजली पर लेंगे फीडबैक, तमाम जिलों के उपभोक्ताओं से करेंगे संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget