एक्सप्लोरर

Bihar Free Electricity: सीएम नीतीश बिजली पर लेंगे फीडबैक, तमाम जिलों के उपभोक्ताओं से करेंगे संवाद

Nitish Kumar: सीएम जिलों में वर्चुअल मोड में बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए किया जाएगा.

बिहार में हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को घरेलू उपभोक्ताओं से वर्चुअल मोड में सीधा संवाद करेंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हर विद्युत आपूर्ति शाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर या टीवी आदि के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दिखाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा.

11 बजे से होगा सीएम का संवाद कार्यक्रम

सुबह 11 बजे से उपभोक्ताओं से संवाद कार्यक्रम शुरू होगा. पटना जिला में विभिन्न स्थानों पर 152 जगहों से उपभोक्ता इस कार्यक्रम में वेबकास्टिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. जिला मुख्यालय में भी लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. पटना जिला मुख्यालय का मुख्य प्रोग्राम ऊर्जा ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लाभुकों से फीडबैक लेंगे.

मुख्यमंत्री के संदेश को बिना किसी बाधा के लाइव प्रसारित करने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एक तकनीकी टीम का गठन किया गया है. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए किया जाएगा. इसे लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इससे लोगों को सरकार को सीधे फीडबैक देने का मौका मिलेगा. इससे योजना के बेहतर क्रियान्वयन और पारदर्शिता को बल मिलेगा. 

दोनों उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

इस संवाद में मुख्यमंत्री योजना के लाभ, इसके क्रियान्वयन और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे और उपभोक्ताओं की राय भी लेंगे. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे. स्थानीय स्तर पर सांसद, विधानसभा सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इश दौरान सीएम लोगों से 25 यूनिट मुफ्त बिजली पर उनकी राय जानेंगे. 

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: मधुबनी, पूर्णिया समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget