एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'विधानसभा भंग करना चाहते हैं नीतीश कुमार', मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर तेजस्वी यादव का हमला

Bihar Jan Vishwas Yatra: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार गठन को करीब एक महीना होने वाला है लेकिन बिहार में कैबिनेट विस्तार अब तक नहीं हुआ है.

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: बिहार में आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान अपने विरोधियों पर हमलावर नजर आ रहे हैं. यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार NDA से गठबंधन डील के तहत विधानसभा भंग करना चाहते हैं. ये चाहते हैं कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ हो. उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. 

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट के विस्तार नहीं किए जाने को लेकर भी प्रदेश में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरा. तेजस्वी यादव ने कहा कि लगभग एक महीना होने वाला है लेकिन बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है.

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा प्रहार किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP-JDU में अविश्वास की खाई चौड़ी हो चुकी है. 3 नंबर की पार्टी के मुखिया की ओर से पिछले 3 साल में 3 बार शपथ लेने के कारण बिहार में अब शासन नाम की कोई चीज नहीं है. सरकार में सब कुछ और सब कोई बेलगाम है.

तेजस्वी के बयान पर जेडीयू की प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव की ओर से नीतीश कुमार की सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर जेडीयू ने भी प्रतिक्रिया दी है. जदयू विधायक और पूर्व मंत्री जमा खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विधानसभा भंग होगा. खान ने कहा कि इस पर जवाब पार्टी आलाकमान की ओर से दिया जाएगा. पहले भी मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है. एनडीए के दलों में बातचीत चल रही है. उम्मीद है बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. 1 मार्च को बिहार विधानमंडल का बजट सत्र खत्म होगा. 

आरजेडी विधायक ने क्या कहा?

उधर, राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि 28 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार और आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी. 12 फरवरी को एनडीए सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP और जदयू में तकरार है और इन लोगों में पहले डील भी हुई है कि विधानसभा भंग करना है इसलिये विधानसभा भंग करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Gopal Mandal: 'टिकट मेरे पॉकेट में है', इस सीट से गोपाल मंडल ने दावा ठोक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाई, एसपी को खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget