एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग', नवादा की घटना पर भड़के तेजस्वी यादव

Nawada Fire: नवादा में करीब 80 घरों में आग लगाई गई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना पर एनडीए के सहयोगी दल बेखबर हैं. दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा.

Tejashwi Yadav Reaction Over Nawada Fire: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में बुधवार (18 सितंबर) की शाम कुछ लोगों ने करीब 80 घरों में आग लगा दी. इस घटना को लेकर वहां के लोगों ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है. वहीं घटना में कुछ मवेशियों के जलकर मरने की खबर है. अब इस पूरे मामले में नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है.

दरअसल यह पूरी घटना एक दलित बस्ती में हुई है. तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर एक्स पर लिखा, "महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगाई आग. नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेखबर! गरीब जले-मरे इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा."  

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी कसा तंज

वहीं इस घटना को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसा है. शक्ति यादव ने लिखा, "Trigger Warning! खबरदार! किसी ने इसे जंगलराज कहा तो.. बधाई हो नीतीश जी! आप बिहार राज्य को जिस जातीय आग में झोंकना चाह रहे थे उसमें आपके सरकार को सफलता हासिल हुई है." 

आगे लिखा, "बिहार के सबसे दक्षिणी भाग नवादा जिले में दलितों के 80 घरों को जलाकर राख कर दिया है. आपको बता दें कि नीतीश जी जिस राजगीर की वादियों में फिल्हाल विश्राम कर रहे हैं वहां से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर है ये जिला जहां सत्ता से बेखौफ दबंगों ने जातीय हिंसा का तांडव मचाया है. मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा है कि नीतीश कुमार इस मामले पर भी हमेशा की भांति न वहां जाएंगे और वही पुराना स्टाइल में चुप रहना ही ठीक समझेंगे!"

10 लोगों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि नवादा में हुई इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है. नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ग्रामीणों के बयान के आधार पर और लोगों की शिनाख्त की जा रही है. घटना के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है. देर रात में ही आग पर काबू पा लिया गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi Survey: जमीन मालिक ध्यान दें! भूमि सर्वे में अब नहीं आएगी दिक्कत, नीतीश सरकार ने निकाला रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget