एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Reaction: बिहार के गालीबाज IAS के दूसरे वीडियो पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया, केके पाठक को लेकर कही ये बात

Bihar News: शनिवार को आरजेडी कार्यालय में शरद यादव का श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है. तेजस्वी ने उनको पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया.

पटना: बिहार के गालीबाज आईएएस अधिकारी केके पाठक ( IAS KK Pathak Video) का दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह बिहार के अधिकारियों के लिए जमकर गालियों वाली भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर से हलचल हो गई है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहला वीडियो तो देखा था, लेकिन ये दूसरा वीडियो नहीं देखा है. ये सरासर गलत है. इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त करने लायक नहीं होना चाहिए.

तेजस्वी शनिवार को शरद यादव का श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं हैं. केके पाठक का पहले भी वीडियो वायरल हुआ था उसे तेजस्वी ने गलत बताया है. वहीं दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद भी आईएएस को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है.

बेटे शांतनु और बहन सुभाषिनी से मिले तेजस्वी

शनिवार को स्वर्गीय शरद यादव का अस्थि कलश आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लाया गया. जहां पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि दी है. श्रद्धांजलि देने के बाद तेजस्वी यादव ने अस्थि कलश उठाकर शरद यादव के पुत्र शांतनु को दिया. तेजस्वी खुद शांतनु यादव और उनकी पुत्री सुभाषिनी को छोड़ने बाहर अस्थि कलश यात्रा की गाड़ी तक आए. इस दौरान आरजेडी कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ थी और सभी शरद यादव को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दे रहे थे.

शरद यादव को श्रद्धांजलि

उधर, शरद यादव के पुत्र शांतनु ने कहा कि हम अस्थि कलश लेकर बाय रोड मधेपुरा निकल रहे हैं. आरजेडी कार्यालय में सभी ने उनको श्रद्धांजलि दी. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा शरद यादव के निधन की खबर सुनकर हम लोग काफी मर्माहत थे, आज हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं. उन्होंने हमेशा राजनीति में अवल कार्य किया है. वह लोगों के नेता थे. उनका योगदान अहम है.

यह भी पढ़ें- IAS KK Pathak Video: बिहार के 'गालीबाज' IAS केके पाठक का एक और वीडियो वायरल, देखें अब क्या कह रहे अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget