एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई…', तेजस्वी यादव के बयान से सियासी बवाल तय

Nitish Kumar Security: बिहार के मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली है. जब वे सीएम पद से हट जाएंगे फिर भी ये सुरक्षा आगे मिलती रहेगी. अब गृह विभाग के पत्र में लिखी बातों को लेकर तेजस्वी ने घेरा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सरक्षा प्रदान की गई है. सबसे खास बात है कि मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद भी उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा मिलती रहेगी. इसको लेकर गृह विभाग (विशेष शाखा) की ओर से पत्र जारी किया गया है. अब गृह विभाग की ओर से जो बातें पत्र में लिखी गई हैं उसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है.

'अभी देखते रहिए ये क्या-क्या करेंगे'

तेजस्वी यादव ने गृह विभाग के पत्र को अपने एक्स हैंडल से गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को शेयर किया. उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके दल और समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी कि उनके इस्तीफे से पहले ही गृह विभाग और अधिकारी उन्हें भूतपूर्व बताने में लग गए हैं. अभी देखते रहिए, ये क्या-क्या करेंगे…"

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें या फिर संन्यास ले लें', अवध ओझा बोले- 'चाहे 4 दिन के लिए…'

पत्र में लिखी किन बातों को लेकर उठाया मुद्दा?

दरअसल पत्र में लिखा गया है, "माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है. श्री नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा निकट भविष्य में बिहार विधान परिषद की  सदस्यता एवं मुख्यमंत्री, बिहार के पद से त्याग पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे." तेजस्वी ने इन्हीं लाइनों को लेकर घेरा है कि अभी तो नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया नहीं है और इस तरह से पत्र जारी किया जा रहा है.

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और उन्होंने पिछले महीने 30 मार्च को एमएलसी के पद से इस्तीफा दिया था. 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में वे शपथ लेने वाले हैं. इससे साफ हो गया है कि वे सीएम पद छोड़ने वाले हैं. अब इस्तीफे के पहले ही जिस तरह से गृह विभाग ने सुरक्षा को लेकर पत्र जारी किया है इसको लेकर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. उनकी इस प्रतिक्रिया पर सियासी बवाल मच सकता है. अब देखना होगा कि एनडीए के नेता इस पर क्या कुछ कहते हैं.

यह भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली, उधर निशांत ने भी ले लिया बड़ा 'संकल्प', कहा- 'पार्टी से जुड़ने…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget