एक्सप्लोरर

Watch: बॉलीवुड स्टार के साथ तेजस्वी यादव ने खेला बैडमिंटन, VIDEO देख पहचानिए कौन है ये एक्ट्रेस

Tejashwi Yadav Played Badminton: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार की सुबह वीडियो को पोस्ट किया है. वह पहले भी बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं. खेलकूद उन्हें पसंद है.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को खेल काफी पसंद है. यही वजह है कि वे कभी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं तो कभी बैडमिंटन. कई बार तो फिट रहने के लिए वह कसरत भी करते हैं. खेलकूद और कसरत से संबंधित वीडियो को वह सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर भी करते रहे हैं. बुधवार की सुबह तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भी साथ में दिख रही हैं. वह भी तेजस्वी के साथ बैडमिंटन खेल रही हैं.

वीडियो को पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिहार की बेटी नीतू चंद्रा की तारीफ भी की. ट्वीट कर लिखा- "बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला. जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता. खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है."

तेजस्वी यादव ने बताया खेल का महत्व

तेजस्वी यादव पहले भी बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं. खेलकूद उन्हें पसंद है. आज बुधवार को वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने खेल के महत्व का भी ट्वीट में जिक्र किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता. यह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है.

पिछले महीने क्रिकेट का डाला था वीडियो

बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिटनेस पर ध्यान देते हैं. अभी पिछले ही महीने आठ जनवरी 2023 को तेजस्वी ने क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर किया था. एक दो बार नहीं बल्कि कई बार वो इस तरीके के वीडियो को शेयर कर चुके हैं. इससे साफ है कि वह खेल प्रेमी हैं. अपने हेल्थ को ध्यान में रखते हैं.

नीतू चंद्रा ने तेजस्वी के ट्वीट पर लिखा- "बिहार का भविष्य आपके हाथों में हैं, इस बात की संतुष्टी हैं, हम सब बिहारियों को. बस 6 महीने में बिहार की स्पोर्ट्स पॉलिसी पास हो गई जो सालों से रुकी थी. हर क्षेत्र मे काम हो रहा है. बहुत धन्यावाद मुझे आमंत्रित करने के लिए."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा ने दिए पार्टी में टूट के संकेत, JDU छोड़ सकते हैं कई MLA-MLC 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget