एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के एमएलसी हो गए डिजिटल अरेस्ट, मो. कारी सोहैब के साथ गजब खेल हुआ

RJD MLC Qari Sohaib Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के मामले में आरजेडी एमएलसी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

RJD MLC Qari Sohaib Digital Arrest: तेजस्वी यादव की पार्टी के एमएलसी को भी अब साइबर ठग अपना निशाना बना रहे हैं. मामला आरजेडी एमएलसी मो. कारी सोहैब से जुड़ा है. साइबर ठगों ने करीब 12 घंटे तक कारी सोहैब को डिजिटल अरेस्ट करके रखा. इस मामले में 9 अप्रैल को एमएलसी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. आवेदन में उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और जान से मारने की धमकी देने की बात बताई है. घटना अब जाकर सामने आई है. इस मामले में शिकायत दर्ज हो गई है. 

आठ अप्रैल का है पूरा मामला

आरजेडी एमएलसी कारी सोहैब ने थाने को दिए आवेदन में पूरी घटना का जिक्र किया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि आठ अप्रैल को दो नंबर (+64830850702, 7866865784) से उन्हें सुबह 10.30 बजे कॉल आया था. फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताया था. इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देने लगा. वीडियो कॉल पर वे डिजिटल अरेस्ट हो गए. उन्हें एक कमरे में ही बैठाए रखा गया.

…और बाद में हुआ ठगी का शक

ठग ने कहा कि आपके केनरा बैंक मुंबई ब्रांच के खाते से करोड़ों लोगों के साथ फ्रॉड किया गया है. इसी के चलते केस हुआ है. उन्हें केस नंबर 5621/0225 दिया गया. कहा गया कि इसी के सिलसिले में बातचीत करनी है. शातिरों ने वीडियो कॉल भी किया था. पर्सनल जानकारी कुछ ली गई. नकद, जेवरात के साथ अन्य चीजों के बारे में पूछा गया. बाद में उन्हें शक हो गया कि उनके साथ ठगी हो रही है. 

बता दें कि आठ अप्रैल को आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी. कारी सोहैब ही प्रेस को संबोधित करने वाले थे. बाद में आरजेडी ने अचानक प्रेस कांफ्रेंस को कैंसिल कर दिया था. अब यह बात सामने आ रही है कि कारी सोहैब के डिजिटल अरेस्ट होने के कारण ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैंसिल किया गया था. फिलहाल केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 35 हजार में महिला ने करा दी पति की हत्या, बिहार में क्यों खून की प्यासी बन गई एक पत्नी?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget