एक्सप्लोरर

बिहार की राजनीति से 'गायब' हुए तेजस्वी यादव, विरोधियों ने इस अंदाज में कसा तंज

तेजस्वी की पार्टी आरजेडी ने सफाई देते हुए कहा कि वे दिल्ली में किसान आंदेालन के समर्थन में हैं. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं.

पटना: बिहार की सियासत से कुछ दिनों से अनुपस्थित रहने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी, जेडीयू उनके सियासत से 'गायब' रहने पर लगातार निशाना साध रहे हैं और चुटकी ले रहे हैं. इस बीच, हालांकि आरजेडी के नेता उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं.

बिहार के पूर्व मंत्री और जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने गुरुवार को तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'भ्रष्टाचारी युवराज' बताया है. नीरज ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, महागठबंधन को अधर में छोड़ आरजेडी के 'भ्रष्टाचारी युवराज' तेजस्वी यादव पूर्व की भांति पुन: लापता. कुनबा हताश. उम्मीद है नवसामंतवाद का अपना प्रतीक 'मचिया' साथ ले गए होंगे. पर कहां इसकी खबर तो होनी चाहिए. बिहार के आम अवाम जानना चाहती है. आरजेडी स्पष्टीकरण दे.

इधर, बीजेपी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी तेजस्वी के सियासत से अनुपस्थित रहने पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर राज्य से बाहर रहने का आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ''बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव फिर लगातार राज्य से बाहर समय गुजार रहे हैं, जिससे आरजेडी जिम्मेदार प्रतिपक्ष के संवैधानिक दायित्व का निर्वाह ठीक से नहीं कर पा रहा है. पिछले सदन के अंतिम वर्ष में तो वे स्पीकर को बताए बिना 33 दिन तक गैरहाजिर थे.''

मोदी ने आगे लिखा, ''तीन नए कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों को गुमराह करने के लिए आहूत भारत बंद के समय तेजस्वी यादव के गायब रहने के कारण महागठबंधन नेतृत्वहीन रहा.'' उन्होंने तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि कोई भी पद दायित्व निभाने के लिए होता है, केवल जनता के पैसे से सुरक्षा-सुविधा पाने के लिए नहीं.

जेडीयू ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव आकाश, पाताल जहां भी हैं, अपनी जानकारी साझा करें, क्योंकि पूरा कुनबा परेशान है. इधर, तेजस्वी की पार्टी आरजेडी ने सफाई देते हुए कहा कि वे दिल्ली में किसान आंदेालन के समर्थन में हैं. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं. हालांकि तेजस्वी के नजर नहीं आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मुद्दों से भटकाने के लिए एक बार फिर से हमारे नेता तेजस्वी यादव को निशाना बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

क्या बिहार में शराबबंदी कानून बना मजाक? पुलिसकर्मी फिर से लेंगे शराब न पीने की कसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget