एक्सप्लोरर

Exclusive: 'अगर वह होशमंद हैं तो...', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार से कर दी ये बड़ी अपील

Bihar Hooch Tragedy: तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हो गए हैं. नीतीश का वक्त समाप्त हो चुका है. ढलान की ओर जा चुके हैं. अब वह बस मुखौटा रह गए हैं.

Tejashwi Yadav: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों पर एक बार फिर तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. गुरुवार (17 अक्टूबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में हैं या नहीं. नीतीश कुमार को इस घटना के बारे में पता भी है या नहीं? मुझे इसकी चिंता है. मुझे लगता है कि इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री को बताया ही नहीं गया होगा. अगर घटना के बारे में उनको बताया गया है, अगर वह होशमंद हैं तो संवेदना तो प्रकट करें. वह भी नहीं कर रहे हैं. चुप्पी साधे हुए हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों की जहरीली शराब पिलाकर हत्या की गई उनके परिवार के प्रति सरकार के किसी भी आदमी ने संवेदना व्यक्त नहीं की. सरकार अपनी गलती छुपाना चाहती है. झूठ बोल रही है. लीपापोती में लगी हुई है, लेकिन सच छुपेगा नहीं. 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. एक्साइज विभाग, पुलिस, सरकार सब शराब माफिया के कंट्रोल में हैं. यह सब मिलकर मौत बांट रहे हैं.

तेजस्वी बोले- हर बिहार के हर गांव में बिक रही शराब

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हो गए हैं. शराबबंदी सिर्फ कागज पर है. बिहार के हर गांव में शराब बिक रही है. घटनाओं के बाद समीक्षा होती है लेकिन उसका आउटकम क्या है? यह सरकार बताए. किसी को आज तक सजा मिली? सरकार यह बताए. नीतीश हर बार एक ही बात बोलते हैं. मर जाएंगे मिट जाएंगे, लेकिन कहीं नहीं जाएंगे. बीजेपी के साथ रहेंगे.

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश का वक्त समाप्त हो चुका है. ढलान की ओर जा चुके हैं. उनका स्वास्थ्य कुछ लोगों ने कुछ-कुछ खिला-पिला के बिगाड़ दिया है. अब वह बस मुखौटा रह गए हैं. अधिकारी जितना रटवा देता है वो उतना ही बोलते हैं. हम हर वो सोच के खिलाफ हैं जो बीजेपी के साथ है. जो देश को बांटना चाहता है. 

गिरिराज सिंह पर भी साधा निशाना

गिरिराज सिंह के 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह केंद्रीय कपड़ा मंत्री हैं. बिहार के लोग जानते भी नहीं हैं कि वह कपड़ा मंत्री हैं. गिरिराज सिंह की कोई उपलब्धि नहीं है. बिहार में टेक्सटाइल पार्क, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज के लिए कभी वो आवाज उठाए हैं क्या? कभी नहीं. गिरिराज की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं. गिरिराज सिंह ने दंगा-फसाद कराने की कोशिश की तो आरजेडी चुप नहीं बैठेगी.

यह भी पढ़ें- आज से 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर निकल रहे गिरिराज सिंह, तेजस्वी यादव ने भी कर दिया समर्थन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget