एक्सप्लोरर

VIDEO: तेजस्वी यादव ने मंच पर अपना कुर्ता उठाया, कमर में लगा बेल्ट दिखाया, निशाने पर रहे PM मोदी

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा. वह कभी भी मुद्दे पर बात नहीं करते. सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की बात कर नफरत फैलाते हैं. 

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार (08 मई) को जहानाबाद में आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव (Surendra Yadav) के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान चुनावी सभा में राज्यसभा सांसद संजय यादव और एमएलसी रिंकू यादव के कंधे के सहारे लड़खड़ाते कदमों से तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे. मंच से उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर कमर में लगे बेल्ट को दिखाया और कहा कि बेरोजगारों के दर्द के आगे उनका दर्द कुछ भी नहीं है.

तेजस्वी बोले- 'कभी भी मुद्दे पर बात नहीं करते पीएम'

तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा. वह कभी भी मुद्दे पर बात नहीं करते. सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की बात कर नफरत फैलाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम देश में लोकतंत्र और संविधान की विचारधारा को बचाने आए हैं. बेरोजगारी के दर्द के आगे मेरे कमर का दर्द कुछ भी नहीं है.

एक करोड़ नौकरी देने का लोगों से किया वादा

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देश में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का वह काम करेंगे. बीजेपी-जेडीयू और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि देश से गरीबी और महंगाई कब खत्म होगी? उन्होंने आह्वान किया कि सभी वर्ग एवं संप्रदाय के लोग गोलबंद होकर नया बिहार बनाने के लिए हमें आशीर्वाद दें और जहानाबाद से महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को विजयी बनाएं.

मुकेश सहनी ने कहा- 'महागठबंधन की आंधी चल रही'

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि पूरे बिहार में महागठबंधन की आंधी चल रही रही है. इस मौके पर आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक और आरजेडी के नेता मौजूद थे. इससे पूर्व हजारों की संख्या में जहानाबाद से आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

यह भी पढ़ें- Shambhavi Choudhary: बिहार में कैंडिडेट शांभवी चौधरी की क्यों हो रही हैं चर्चा? PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget