एक्सप्लोरर

Shambhavi Choudhary: बिहार में कैंडिडेट शांभवी चौधरी की क्यों हो रही हैं चर्चा? PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

Shambhavi Choudhary News: बिहार की लोकसभा सीटों में समस्तीपुर की इस बार काफी चर्चा हो रही है. इस सीट से एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

Shambhavi Choudhary: समस्तीपुर लोकसभा (सु.) सीट से एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार हैं. महज 25 साल की उम्र में वह राजनीतिक डेब्यू करते हुए बड़े-बड़े नेताओं को सकते में डाल दिया है. शांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी नीतीश कैबिनेट में ग्रामीण कार्य मंत्री और समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं. वहीं, पति सायण कुणाल धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र हैं. 

शांभवी चौधरी वर्तमान में मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीजी की पढ़ाई पूरी की हुई हैं. साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के ही लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली हैं. 

पीएम मोदी ने दिया था आशीर्वाद 

शांभवी चौधरी अपने आप को लोगों के बीच प्रत्याशी नहीं बल्कि बेटी के रूप में रहकर काम करने की बात कहते हुए चुनाव में जनता का समर्थन मांग रही हैं. वहीं, लोग भी उन्हें अपना प्यार देते नजर आ रहे हैं. एनडीए गठबंधन के बड़े बड़े नेताओं सहित सीएम नीतीश कुमार, लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान और पीएम नरेंद्र मोदी भी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है. 

दरभंगा के राज मैदान में 4 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा से पहले शांभवी को अपने पास बुलाया और उनके शिक्षा के बारे में पूरी जानकारी ली. जब प्रधानमंत्री को शांभवी ने बताया कि उनकी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज से हुई है.

शांभवी चौधरी का कैंपेन लोगों को आ रहा पसंद

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने शांभवी चौधरी के सिर पर हाथ रखते हुए उसे भरपूर आशीर्वाद दिया. जब मंच पर अपने भाषण के लिए चढ़े तो उन्होंने तुरंत इस जानकारी को सार्वजनिक करते हुए मंच से ही ऐलान किया कि शांभवी जो कि इस देश की 2024 के चुनाव में सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार हैं और एक दलित परिवार से आती है. वह मेरी बिटिया जैसी है. उसे सब लोग विजयी कराएं और उसे अपना आशीर्वाद दें.

इधर, शांभवी चौधरी के जनसंपर्क करने का तरीका भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है. कभी वह लोगों के साथ चारा काटते हुए नजर आती हैं तो कभी बकरी के बच्चों के संग खेलती कूदती तो कभी तो वह रास्ते में रुककर गोलगप्पे का भी लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Nomination: पवन सिंह के नामांकन को लेकर आया अपडेट, पावरस्टार ने 'एक्स' पर लोगों से क्या की अपील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget