एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार से ज्यादा मजबूत तेजस्वी यादव की कुंडली! किसके लिए कैसा रहेगा 2025? जानें

Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की जो तस्वीर है उसके अनुसार नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव का भाव अच्छा है. कर्म में नीतीश कुमार अव्वल हैं परंतु तेजस्वी को कोई ग्रह प्रभावित नहीं कर रहा है.

Kundali 2025: 2024 खत्म होने को है और राजनीतिक दृष्टिकोण से बिहार के लिए नया साल बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस वर्ष विधानसभा का चुनाव है. ऐसे में एक तरफ जहां मौजूदा सीएम नीतीश कुमार को आरजेडी की ओर फिर ऑफर दिए जा रहे हैं तो दूसरी ओर सवाल उठ रहा है कि नए साल में क्या सच में कुछ हो सकता है? क्या तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार फिर से एक हो सकते हैं? ये सारी संभावनाएं हैं लेकिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के लिए नया साल राजनीतिक दृष्टिकोण से कैसा रहने वाला है आइए कुंडली से समझते हैं.

इंटरनेट पर उपलब्ध कुंडली के अनुसार, नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को दोपहर 1:20 पर बख्तियारपुर में हुआ है. वहीं तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को दोपहर 2 बजे हुआ है. 2025 किसके लिए कैसा रहने वाला है इसको लेकर पटना के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित रविंद्र नाथ तिवारी से बात की गई. उन्होंने बताया कि ज्योतिष विद्या के अनुसार मनुष्य में 12 भाव होते हैं और इसी से मनुष्य का जीवन चलता है. ज्योतिष शास्त्र में जो ग्रह की तस्वीर नीतीश कुमार के लिए है वो ठीक नहीं है. वहीं तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छे स्थान पर हैं. 

नीतीश को फायदा नहीं बल्कि नुकसान

रविंद्र नाथ तिवारी कहते हैं कि केतु ग्रह अभी नीतीश कुमार के लाभ भाव के स्थान पर बैठा हुआ है जो मनुष्य की बुद्धि को प्रभावित करने का संकेत माना जाता है. यह केतु मार्च 2024 के पहले ही नीतीश कुमार के लाभ भाव में प्रवेश कर गया था. पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 से केतु ग्रह उनके लाभ भाव को छोड़ने वाला है, लेकिन उससे उनको विशेष फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान ही है. 

आगे कहा कि केतु ग्रह उनके (नीतीश कुमार) लाभ भाव को छोड़कर उनके कर्म के स्थान पर प्रवेश करेगा जो 36 महीने तक रहेगा. कर्म में प्रवेश करने के बाद उनके काम को प्रभावित करेगा. ज्योतिष शास्त्र को माना जाए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कर्म भाव में केतु का प्रवेश करना बहुत हानिकारक हो सकता है.

तेजस्वी के लिए कैसा रहेगा नया साल?

पंडित रविंद्र नाथ तिवारी कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की जो तस्वीर है उसके अनुसार नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव का भाव अच्छा है. तेजस्वी यादव का लग्नेश भाव पंचम में बैठा हुआ है जो काफी शुभ माना जाता है. पंचमेश भाव भी पंचम में ही है. उनका भाग्येश का भाव द्वितीय में है जो भाग्य के बारे में तय करता है.

तेजस्वी यादव का कर्मेश का भाव चतुर्थ स्थान पर है जो नीतीश कुमार की अपेक्षा नीचे है. कर्म में नीतीश कुमार अव्वल हैं परंतु तेजस्वी यादव को कोई ग्रह प्रभावित नहीं कर रहा है. ज्योतिष शास्त्र को माना जाए तो 2025 में तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में जो कर्म करेंगे उसका उन्हें लाभ मिल जाएगा. उस अनुपात में नीतीश कुमार को कर्म के बाद भी लाभ मिलने की संभावना नहीं दिख रही है.

नोट: सारी चीजें पंचांग के अनुसार और पंडित रविंद्र नाथ तिवारी की ओर से बताई गई बातों के आधार पर लिखा गया है. इस पर एबीपी न्यूज़ कोई दावा नहीं करता है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget