एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव भूल गए जगदानंद के सारे एहसान', सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को बताया 'साजिशकर्ता'

Sushil Kumar Modi Big Statement: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बयान जारी किया है. पढ़िए क्या कुछ कहा.

पटना: जगदानंद सिंह बीते करीब डेढ़ महीने से कार्यालय नहीं गए हैं. वे इन दिनों पार्टी से दूर हैं. इन सबके पीछे बीजेपी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जिम्मेदार ठहराया है. शनिवार को बयान जारी कर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) को अपमानित कर पार्टी से बाहर कराने में लग गए हैं. यही हाल रघुवंश प्रसाद सिंह का किया गया था.

सुशील मोदी ने कहा कि जगदानंद सिंह और उनके पुत्र पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने धान की सरकारी खरीद में गड़बड़ी को जो मामला उठाया था, उसका निदान करने के बजाय सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटाया गया और अब उनके पिता जगदानंद को किनारे लगाने की कोशिश हो रही है. जगदानंद से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ईमानदारी और अपनी पार्टी के लिए उनकी निष्ठा सराहनीय है.

'जगदानंद से लिए गए सारे कागजात'

जगदानंद के कार्यालय नहीं आने को लेकर भी सुशील कुमार मोदी ने जवाब दिया. बीजेपी नेता ने कहा कि जब सुधाकर सिंह बीजेपी के टिकट पर प्रत्याशी थे, तब पिता जगदानंद ने पुत्रमोह को पार्टी निष्ठा पर हावी नहीं होने दिया था और पुत्र की हार सुनिश्चित की थी. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद के जेल जाने और राबड़ी देवी के अचानक गृहिणी से सीएम बनने पर जगदानंद ने ही पर्दे के पीछे से सरकार चलाई थी. जगदानंद के सारे एहसान भुला कर नीतीश कुमार के इशारे पर तेजस्वी प्रसाद यादव अपने प्रदेश अध्यक्ष को जलील कर रहे हैं. वे डेढ़ माह से पार्टी ऑफिस नहीं गए और अब संगठन संबंधी सारे कागजात उनसे ले लिए गए.

जगदानंद के साथ बदसलूकी: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि इससे पहले आरजेडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को "एक लोटा पानी" बता कर अपमानित किया था और उन्हें अस्पताल के बिस्तर से अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेजना पड़ा था. अब जगदानंद के साथ बदसलूकी की जा रही है. आरजेडी में एम-वाई (मुसलिम-यादव) के अलावा सबको सिर्फ एक लोटा पानी ही समझा जाता है. "ए टू जेड" की बात केवल दिखावा है.

यह भी पढ़ें- Kurhani By Election 2022: दिल्ली में हुई बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, कुढ़नी के लिए रेस में हैं ये दो नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget