एक्सप्लोरर

Bihar Election: वोटर अधिकार यात्रा के बाद तेजस्वी यादव की नई रणनीति, अकेले 11 जिलों में अभियान

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा शुरू की. आज पांच दिनों में 11 जिलों में जाएंगे. यात्रा अकेली राजद की है, चुनावी एजेंडा और सरकार की नाकामियों पर ध्यान केंद्रित है.

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (16 सितंबर) से पांच दिनों की 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकल रहे हैं. यह यात्रा 16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी और इसमें तेजस्वी यादव अकेले महागठबंधन का प्रतिनिधित्व करेंगे. यात्रा का समापन वैशाली में होगा.

इस दौरान वे 11 जिलों जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली में जनसभाओं और कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

गांधी मैदान में तेजस्वी करेंगे जनसभा

यात्रा के पहले दिन तेजस्वी यादव सुबह 10 बजे जहानाबाद के गांधी मैदान में जनसभा करेंगे. इसके बाद वे नालंदा के इस्लामपुर और हिलसा तथा पटना के फतुहा में कार्यक्रम करेंगे. यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव बिहार एवं केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे. बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखेंगे. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर जमीन पर हालात का फीडबैक भी लेंगे.

जानकारी के अनुसार, विशेष रूप से यह यात्रा 'वोटर अधिकार यात्रा' के तुरंत बाद निकाली जा रही है. पिछले माह तेजस्वी यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) के विरोध में यात्रा निकाली थी. लेकिन उस दौरान कुछ जिलों का दौरा नहीं किया गया था. इस बिहार अधिकार यात्रा में उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

महागठबंधन में अन्य किसी दल की भागीदारी नहीं

इस बार यात्रा में महागठबंधन के किसी अन्य दल की भागीदारी नहीं होगी. यह यात्रा पूरी तरह से राजद की है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति तेजस्वी यादव की पार्टी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए अपनाई गई है. इसके साथ ही यह महागठबंधन के अन्य दलों, खासकर कांग्रेस को यह संदेश देने का भी अवसर है कि राजद में सबसे बड़ा जनाधार और प्रमुख नेतृत्व तेजस्वी यादव के पास है.

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने रखी अपनी बात

जानकारों के अनुसार, राहुल गांधी के साथ यात्रा में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने जनता का ध्यान उनके ओर भी खींचा. इस वजह से सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस खुलकर अपनी बात रख रही है. तेजस्वी यादव की अकेली यात्रा महागठबंधन को यह संकेत देने की कोशिश है कि उनकी पार्टी चुनाव में प्रमुख नेतृत्व और जनाधार के मामले में आगे है.

जनता के बीच राजद के चुनावी एजेंडे को पेश करेंगे तेजस्वी

इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव केंद्र और बिहार सरकार की वादाखिलाफी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे और जनता के बीच राजद के चुनावी एजेंडे को पेश करेंगे. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय मुद्दों और सरकारी नाकामियों को जनता के सामने रखें. बिहार अधिकार यात्रा को विधानसभा चुनाव में राजद की सक्रियता और संगठन की मजबूती दिखाने वाला बड़ा अभियान माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget