एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री होश में नहीं...', BPSC अभ्यर्थियों के लिए तेजस्वी यादव बोले- 'एक-दो दिन के लिए सर्वर खोलें, मौका दें'

Tejashwi Yadav: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे. वे कोलकाता जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.

Tejashwi Yadav News: बीपीएससी अभ्यर्थियों की ओर से नॉर्मलाइजेशन को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला है. रविवार (08 दिसंबर) को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है. मुख्यमंत्री जो हैं वो होश में नहीं हैं कि बिहार में क्या हो रहा है. बिहार इनसे चल नहीं पा रहा है. 

'लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा से देर रात पटना पहुंचे थे और आज (रविवार) सुबह वह कोलकाता के लिए रवाना हो गए. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. बीपीएससी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि दो-तीन दिन सर्वर डाउन रहने के कारण लाखों अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सके हैं. दोषी छात्र-छात्राएं नहीं हैं. आपको उनको मौका देना चाहिए. उनको मौका मिले. सर्वर एक दो-दिन के लिए खोला जाए ताकि जो अभ्यर्थी हैं वो फॉर्म भर सकें.

'अगर हम नहीं उठाएंगे आवाज तो ये लोग उठाएंगे?'

पत्रकारों ने सवाल किया कि सत्ता पक्ष कह रहा है कि आप उकसाने का काम कर रहे हैं. आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब में कहा, "हम जनता की आवाज उठा रहे हैं. नौजवानों की आवाज उठा रहे हैं. अगर हम नहीं उठाएंगे तो ये लोग उठाएंगे क्या? ये लोग क्यों नहीं स्पष्ट किए जो 10 दिन से चल रहा है? नॉर्मलाइजेशन को लेकर जो भी चल रहा है तो जाकर बोलना न चाहिए? पहले बताना चाहिए था? आज लाठी मारने के बाद बता रहे हैं."

यह भी पढ़ें- 'ये खान और रहमान...', BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मॉनसून की विदाई से पहले बिहार में बारिश, जानें कब साफ होगा मौसम
मॉनसून की विदाई से पहले बिहार में बारिश, जानें कब साफ होगा मौसम
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA की बैठक, बगावत ने बढ़ाई चुनौती!
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA की बैठक, बगावत ने बढ़ाई चुनौती!
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget