एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: जन विश्वास रैली में बेकाबू हुई भीड़, टूटी कुर्सियां, औरंगाबाद में तेजस्वी ने चुनाव को लेकर NDA को ललकारा

Tejashwi Yadav Rally: जन विश्वास यात्रा के दौरान औरंगाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एनडीए पर जमकर वार किया. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का खाता भी लोकसभा चुनाव में नहीं खुलेगा.

औरंगाबाद: जन विश्वास यात्रा के तहत शुक्रवार की शाम औरंगाबाद के गांधी मैदान में आए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गया. भीड़ के द्वारा न सिर्फ बैरिकेडिंग तोड़ी गई बल्कि कई कुर्सियां तोड़ डाली गई. इस दौरान वहां प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी भी अप्रत्याशित भीड़ को देखकर बेबस बनी रही. कई महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, तेजस्वी यादव के भाषण में निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार रहे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कंधे पर बैठकर मुख्यमंत्री चाहते हैं कि लोकसभा के साथ ही विधानसभा का चुनाव करा लें. उन्होंने ललकारते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो ऐसा कर के दिखा दें. बिहार में एनडीए का खाता भी लोकसभा में नहीं खुलेगा और विधानसभा में भी बुरी तरह हराएंगे.

बीजेपी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने मंच पर जीत की पगड़ी बांधी और लोगों को संकल्पित करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद के सभी छह विधानसभा पर महागठबंधन का कब्जा कराया. उसी प्रकार इस वर्ष भी लोकसभा भी अपने कब्जे में करिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने वादे के अनुसार बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं दिया. नीतीश चाचा को गोदी में बैठने के बाद भी बिहार को विशेष राज्य का न तो दर्जा दिया और न ही विशेष पैकेज दिया. इसके बाद फिर वे किस हिसाब से आप लोगों से वोट मांगने का अधिकार रखते हैं?

'एनडीए ने नीतीश चाचा को हाईजैक कर लिया'

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान 17 साल बनाम 17 माह की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और कहा कि जिस राज्य में एनडीए के शासन काल में कांसेप्ट का अभाव हो गया था. वहां हमने थके हुए मुख्यमंत्री को ऊर्जा प्रदान किया और उनके अंदर आत्मविश्वास भरने का काम किया. हमने स्पोर्ट्स पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी तथा आईटी पॉलिसी लाई और खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को नौकरी दी. इतना ही नहीं लाखों शिक्षकों के साथ कई विभागों में नौकरियों की बहार आई, लेकिन एनडीए ने नीतीश चाचा को हाईजैक कर लोकतंत्र की चोरी कर ली. 

अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. हमें सभी जाति, सभी धर्म एवं सभी वर्ग को साथ लेकर एक सशक्त, मजबूत और विकसित राज्य का निर्माण करना है.

ये भी पढे़ं: Bihar Assembly: बिहार में फ्री बिजली की मांग पर CM नीतीश कुमार की दो टूक, 'हम तो चुनाव के समय भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget