एक्सप्लोरर

'मैं बोलूंगा तो कहेंगे 2005 के पहले क्या था', बिहार में कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी यादव का बयान

Bihar News: बिहार में गोलीबारी, हत्या और रेप की बढ़ती घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध की समीक्षा के लिए एक भी बैठक नहीं बुलाई जाती है.

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध पर नीतीश सरकार घिर गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार (19 मई, 2025) को जोरदार हमला बोला. कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सभी जिलों में कारोबारियों की हत्या का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं बोलूंगा तो मुझे गाली देंगे और कहेंगे 2005 के पहले क्या था. पटना में पांच-पांच गोलीबारी की घटना हुई है. अपराधियों को सरकार ने छूट दे दी है. नीतीश कुमार बिल्कुल अचेत अवस्था में हैं."

नेता प्रतिपक्ष ने बच्चियों के साथ अत्याचार की घटना पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध की समीक्षा पर एक भी बैठक नहीं होती है. कानून व्यवस्था का मुद्दा बिहार में भयावह है. अफसरशाही पर भी उन्होंने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया. तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है. पढ़ने को बस एक कागज थमा दिया जाता है. अधिकारियों के कहने पर मुख्यमंत्री निरीक्षण करने जाते हैं. बिहार में अफसरशाही बेलगाम हो गई है."

'मैं कुछ भी बोलूंगा तो मुझे गाली देने लगेंगे'

चिराग पासवान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अप्रत्याशियत मुलाकात ने बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी है. दोनों नेताओं की मुलाकात को तेजस्वी यादव ने निजी बताया. उन्होंने ज्यादा कुछ बोलने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, "बस इन लोगों का काम लालू प्रसाद यादव को गाली देना रह गया है. मैं कुछ भी बोलूंगा तो मुझे गाली देने लगेंगे और कहेंगे 2005 से पहले कुछ था क्या."

युवाओं को रोजगार चाहिए- तेजस्वी यादव 

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2005 में जन्मा बच्चा अब युवा हो चुका है. युवाओं के भविष्य की चिंता होनी चाहिए. नौकरी, रोजगार देने के बजाय लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के खिलाफ मीडिया में बयान देने का काम रह गया है."

ये भी पढ़ें- CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget