एक्सप्लोरर

बिहार में एक अक्टूबर से स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन करेगी RJD, तेजस्वी यादव का ऐलान

RJD Will Protest Against Smart Meters: तेजस्वी यादव ने कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं ये स्मार्ट चीटर है. ये चीट कर रहा है और सरकार के लोग चुप चाप तमाशा देख रहे हैं.

Tejashwi Yadav News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज शुक्रवार (27 सितंबर) को फेसबुक लाइव आकर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि एक अक्टूबर से राष्ट्रीय जनता दल स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिल से जो बिहार के लोग परेशान हैं, उसके खिलाफ आंदोलन करने जा रही है. लगातार बिहार के लोग बढ़ते बिजली के बिल से परेशान हैं, इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि हर प्रखंड में हमलोग आंदोलन करेंगे. 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग काफी परेशान हैं, यह बिहार के हर एक घर का मामला है. बिहार में सबसे महंगी बिजली मिलती है. आप लोगों को बताना है कि लगभग 2 करोड़ उपभोक्ता है 2 करोड़ कंज्यूमर हैं और जो स्मार्ट मीटर लगा है, वह 50 लाख कंज्यूमर तक लगा है. डेढ़ करोड़ और मात्र 50 लाख लोग तक ही पहुंचा है. लोग परेशान हैं, बिजली बिल तेज भाग रहा है. ये स्मार्ट मीटर नहीं ये चीटर मीटर है. ये चीट कर रहा है और सरकार के लोग चुप चाप तमाशा देख रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की परेशानी को दूर करने के बजाय, वो मखौल उड़ा रहे हैं. बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन इसमें है कि आप इलेक्ट्रॉनिक मीटर भी लगा सकते हैं और स्मार्ट मीटर भी लगा सकते है, कोई कंपल्शन नहीं है और प्रदेशों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगे हुए हैं. ये स्मार्ट मीटर नहीं ये स्मार्ट चीटर है. जब कंज्यूमर खुश नहीं है, सरकार कह रही है सही बिजली बिल जा रहा है और कंज्यूमर कह रहे है कि बिजली बिल से कंज्यूमर असंतुष्ट है. बिजली अगर खत्म भी होती है तो अलर्ट मेसेज नहीं आता है.

तेजस्वी ने लोगों से कहा आपका समर्थन जरूरी

तेजस्वी यादव ने कहा कि विभाग के मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर के कहा कि जल्द ही 2 करोड़ लगवाएंगे. खैर जब 50 लाख को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं तो 2 करोड़ को कैसे करेगें? लोगों की शिकायत को क्यों नहीं सुनी जा रही है? इंफ्रास्ट्रक्चर जो है वो रद्दी हो चुका है, इलेक्ट्रिसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर 2G है. सकरार के लोग बताएं कि 20 साल में तीन बार मीटर क्यों बदला गया.  थर्ड पार्टी कमिटी बननी चाहिए. आरजेडी आप लोगों की समस्या उठा रही है, आपका समर्थन जरूरी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: दुख की घड़ी में पप्पू यादव से गले मिले आनंद मोहन, पिता का जिक्र हुआ तो याद आई 90 के दशक की राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget