एक्सप्लोरर

चुनाव खत्म होने के बाद पहली बार बीमार पिता से मुलाकात करने पहुंचे तेजस्वी, कही ये बात

पिता से मुलाकात कर लौटने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब को खबर होगी कि लालू जी की किडनी 25 प्रतिशत काम कर रही है. पिछले चार-पांच महीनों से मैं उनसे नहीं मिला हूं. बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज मैं लालू जी से मिलने पहुंचे हूं.

पटना: चुनावी व्यस्तताओं से फुरसत मिलने के बाद शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने बीमार पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने झारखंड के रांची पहुंचे. रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू यादव से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली.

पिता से मुलाकात कर लौटने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब को खबर होगी कि लालू जी की किडनी 25 प्रतिशत काम कर रही है. पिछले चार-पांच महीनों से मैं उनसे नहीं मिला हूं. बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज मैं लालू जी से मिलने पहुंचे हूं.

बता दें कि बीते दिनों रिम्स डायरेक्टर के बंगले से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट हुए लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया था कि आरजेडी सुप्रीमो की किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है. ऐसे में आगे के दिनों में उनकी स्थिति और खराब हो सकती है. बता दें कि लालू फिलहाल रिम्स में भर्ती हैं और वे मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से ग्रसित हैं.

उमेश प्रसाद ने एएनआई से बातचीत में कहा था कि लालू प्रसाद यादव की किडनी 25 फीसदी ही फंक्शनिंग है. यह स्थिति अलार्मिंग इस वजह से है क्योंकि इस स्थिति में कभी भी उनके किडनी की फंक्शनिंग अचानक से बंद हो सकती है. ऐसा आने वाले 2-4 महीनों में हो सकता है. इसकी कोई सटीक प्रेडिक्शन नहीं की जा सकती है.

उन्होंने कहा था कि जिस रफ्तार से उनकी बीमारी बढ़ रही है, वह चिंताजनक है. उन्हें 20 साल से मधुमेह भी है, ऐसे में अंदर-अंदर ऑर्गन का डैमेज होना काफी पहले से शुरू हो चुका है. इसलिए अभी फिलहाल उन्हें काफी देख-रेख की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget