एक्सप्लोरर

पूर्व CM की गलत फोटो ट्वीट कर ट्रोल हुए तेजस्वी, JDU नेता ने कसा तंज, कही ये बात

तेजस्वी पर निशाना साधते हुए जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि पुण्यतिथि श्रद्धेय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का और फोटो श्रद्धेय स्व. अनुग्रह नारायण बाबू का. ज्ञान से घृणा अथवा सामाजिक घृणा का प्रकटीकरण है.

पटना: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 60वें पुण्यतिथि पर पूरा बिहार उन्हें याद कर रहा है. कई जगह पूर्व मंत्री के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सीएम के कार्यों को याद कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसी क्रम में सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

गलत फोटो पोस्ट कर ट्रोल हुए तेजस्वी

हालांकि, नेता प्रतिपक्ष का यह ट्वीट अब उनके लिए सिर दर्द बन गया है. उनके इस ट्वीट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. विवाद ट्वीट किए गए फोटो पर है. ऐसा इसलिये क्योंकि जो फोटो पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का बताकर पोस्ट किया गया है वो असलियत में बिहार विभूति और प्रथम उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण सिन्हा की है. ऐसे में बिहार के दोनों महान नेताओं की फ़ोटो पहचानने में गलती को लेकर तेजस्वी को ट्विटर पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं.

जेडीयू एमएलसी ने कही ये बात

केवल यूजर्स ही नहीं जेडीयू नेता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी की इस गलती को लेकर उनपर निशाना साधा है और ट्वीट कर तंज कसा है. नीरज कुमार ने रविवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि पुण्यतिथि श्रद्धेय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का और फोटो श्रद्धेय स्व. अनुग्रह नारायण बाबू का. ज्ञान से घृणा अथवा सामाजिक घृणा का प्रकटीकरण है. उन्होंने कहा कि भाड़े का ज्ञान ने किया विस्फोट, लेकिन गुनाहगार आप ही माने जायेंगे. राजनैतिक पर्यटक कैसे जानेंगे, बिहार के महापुरुषों को आप तो भ्रष्टाचारी, जेल में बंद अपराधी को ही जानते हैं.

मानव श्रृंखला को लेकर बोला हमला

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी जेडीयू नेता कई बार तेजस्वी यादव पर निशाना साध चुके हैं. कल ही उन्होंने आरजेडी की मानव श्रृंखला को लेकर तेजस्वी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि पॉलिटिकल टूरिस्ट तेजस्वी यादव लंबी तैयारी करके मानव श्रृंखला बनाने का दावा कर रहे थे. लेकिन हालात यह रही कि इनके कुल पारिवारिक संपत्ति जो कि 66 बिघा से अधिक है, उसके क्षेत्रफल के बराबर भी लोगों को भी वो मानव श्रृंखला में शामिल नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ेे - 

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ चुनावी मैदान में उतर सकती है लालू यादव की पार्टी, RJD नेता कर रहे हैं सियासी मुलाकात बिहार सरकार में मंत्री बनने को लेकर BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget