एक्सप्लोरर

बिहार सरकार में मंत्री बनने को लेकर BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

बीजेपी एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं, मुझे संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे बखूबी निभाउंगा. मैं किसी भी पद के दौड़ में नहीं हूं.

सुपौल: बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने जब से बिहार की राजनीति में एंट्री ली है, तब से उनके नीतीश कैबिनैट में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है. सूबे की सियासी गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी अपने कोटे से सय्यद शाहनवाज हुसैन को मंत्री बनाएगी. हालांकि, रविवार को बीजेपी एमएलसी ने खुद ही इन सभी चर्चाओं पर विराम लग दिया है.

मंत्री पद की रेस से हूं बाहर

विधान पार्षद बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला सुपौल पहुंचे बीजेपी नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पद के दौड़ में नहीं हूं. मैं पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता हूं. मुझे मेरे मां-बाप ने जन्म दिया है और पार्टी ने मुझे पहचान दी है. मुझे पार्टी अगर जीवन भर कुछ न दे तब भी मैं उफ्फ नहीं कर सकता हूं.

पार्टी ने मुझे दिया है बहुत कुछ

उन्होंने कहा कि पिछले 21 सालों से पार्टी ने मुझे स्टार कैंपेनर के रूप में हर जगह रखा है. पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य हूं. प्रधानमंत्री मोदी जी,अमित शाह जी राजनाथ सिंह जी के साथ टीम में हूं. यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है.

पार्टी की हर जिम्मेदारी को निभाउंगा

उन्होंने पीसी के दौरान यह भी कहा कि मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं, मुझे संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे बखूबी निभाउंगा. वहीं, एनडीए गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश पर जितना उनकी पार्टी के नेता का अधिकार है, उतना ही बीजेपी के नेताओं का भी है. मैं नीतीश कुमार जी का काफी आभारी हूं.

गौरतलब है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के केंद्रीय सियासत में जाने और शाहनवाज हुसैन के बिहार की राजनीति में एंट्री लेने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि जिस तरह शाहनवाज को सुशील मोदी की सीट दी गयी है, उसी तरह उन्हें मंत्रिमंडल में भी जगह दी जाएगी. लेकिन उनके आज के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो फिलहाल मंत्री की रेस से बाहर हैं. हालांकि, राजनीति में कब क्या परिवर्तन हो जाए कहना मुश्किल है. यह भी पढ़ें - बिहार कांग्रेस में जमकर हुआ बवाल, भक्त चरण दास के सामने आपस में भिड़े कार्यकर्ता नीतीश कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, डिप्टी सीएम रेणु देवी ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget