एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने कोरोना जांच के आंकड़ों को लेकर उठाए सवाल, पूछा- किसे बना रहे हैं बेवकूफ?

तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष की मांग के बाद 1 दिवसीय विधानसभा सत्र में कोरोना और बाढ़ को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सत्तापक्ष के लोगों ने सारे सवालों के सही जवाब छुपाए हैं.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से सूबे के मुखिया सीएम नीतीश कुमार को घेरने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को तेजस्वी यादाव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को राज्य में हो रहे कोरोना जांच की संख्या को लेकर घेरने की कोशिश की है. पीसी में तेजस्वी यादव ने 3 अगस्त को हुए एक दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर कई प्रश्न खड़े किए और सरकार पर सच छुपाने का आरोप लगाया.

तेजस्वी ने कहा, " विपक्ष की मांग के बाद 1 दिवसीय विधानसभा सत्र में कोरोना और बाढ़ को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सत्तापक्ष के लोगों ने सारे सवालों के सही जवाब छुपाए. बिहार सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य, आपदा और सिंचाई विभाग के मंत्री सभी ने जवाब छुपाया. हमने टेस्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए थे. साथ ही सलाह भी दी थी कि बिहार में टेस्टिंग संख्या बढ़ाई जाए और आरटीपीसीआर टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए."

तेजस्वी यादव ने पीसी में सत्र के दौरान का एक वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से आरटीपीसीआर जांच की संख्या के बारे में पूछा था. तेजस्वी के सवाल के जवाब में मंगल पांडेय ने कहा था कि टोटल जांच की संख्या 6 लाख 12 हजार है, जिसमें उन्होंने 3 लाख 25 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट की बात कही थी. इस पर आंकड़े को लेकर संदेह जताते हुए तेजस्वी यादव ने दोबारा आंकड़ा पूछा था, जिसमें फिर उन्होंने एक ही बात दोहराई थी.

मंगल पांडेय के वीडियो के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रेस रिलीज दिखाया जिसमें जांच के आंकड़े कुछ और थे. इस संबंध में तेजस्वी यादव ने कहा, " कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. उसी बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने यह प्रेस रिलीज जारी किया था और इसमें जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो दो अगस्त तक के ही हैं और मंगल पांडे ने जो आंकड़े दिए थे वो भी दो अगस्त तक के थे. लेकिन सीएम के प्रेस रिलीज के अनुसार आरटीपीसीआर जांच की कुल संख्या 6100 है.

तेजस्वी ने कहा, " सीएम नीतीश के अनुसार अबतक जितने जांच हुए उसका केवल 10 प्रतिशत ही आरटीपीसीआर जांच है. लेकिन मंगल पांडे के कथनानुसार 52.09% आरटीपीसीआर जांच हुआ. अब वो यह बताएं कि ये बेवकूफ किसे बना रहे हैं, धोखा किसे दे रहे हैं? सदन में रहकर सदन को गुमराह करना कितना उचित है?

वहीं वीडियो के संबंध में उन्होंने कहा, " हमें पता था कि यह लोग झूठ बोल रहे हैं, आंकड़ो के साथ फर्जीवाड़ा कर रहे हैं, आंकड़े छुपा रहे हैं. इसलिए हमने स्वास्थ्य मंत्री से आंकड़ो को रिपीट करने को कहा था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget