एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने एसके सिंघल पर कसा तंज, कहा- DGP ने भी धर ली है सीएम नीतीश की लाइन

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर डीजीपी एसके सिंघल पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि एसके सिंघल ने भी अब सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की लाइन धर ली है. वो भी सीएम नीतीश की ही तरह बीते दिनों की बात कर रहे हैं.

पटना: सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर विवाद जारी है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे के नए पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल पर हमला बोला है. डीजीपी पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने ये कहा कि एसके सिंघल ने भी अब सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की लाइन धर ली है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश की ही तरह डीजीपी भी बीते दिनों की बात कर रहे हैं.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कही यह बात

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि बिहार के डीजीपी कह रहे हैं मेरे कार्यकाल से अधिक अपराध तो पूर्व डीजीपी के कार्यकाल में था. विगत 16 वर्ष में अनेक डीजीपी आए-गए. पुलिस के अपने आंकड़ों के अनुसार 2008 से निरंतर अपराध में वृद्धि हुई है लेकिन CM वही है. डीजीपी ने भी अब नीतीश कुमार की लाइन धर ली है कि वर्तमान छोड़ भूत की बात करो.

तेजस्वी ने एसके सिंघल पर कसा तंज, कहा- DGP ने भी धर ली है सीएम नीतीश की लाइन

पहली बार एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे डीजीपी

दरअसल, सीएम नीतीश की फटकार के बाद बिहार के नए डीजीपी एसके सिंघल शनिवार को डीजीपी बनने के बाद पहली बार पटना स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रूपेश हत्याकांड समेत सूबे की अन्य आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की.

मीडिया से बातचीत के दौरान कही थी ये बात

बैठक के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में अपराध में भारी कमी आयी है. हमने 2019 और 2020 की हमने तुलना की है. 2019 की तुलना में 2020 में सारे अपराध में भारी कमी आयी है. उनके इसी बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसा है. गौरतलब है कि एसके सिंघल से पहले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय थे. लेकिन राजनीति में एंट्री मारने के लिए उन्होंने वीआरएस ले लिया था.

यह भी पढ़ें - 

बिहार में अपराधी बेखौफ, सुपौल में लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या Bihar Weather Updates: बिहार में जारी रहेगा ठंड का सितम, जानें- अपने इलाके का हाल?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget