एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव के करियर को बर्बाद करने के लिए BJP-RSS वाले पैसा दे रहे? मामले में नया ट्विस्ट!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप का कहना है कि पटना से लेकर दिल्ली तक लेकर एक गैंग है. वे एक-एक का पर्दाफाश करेंगे. यह भी साफ कर दिया के ये लोग परिवार से नहीं हैं.

लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बड़ा आरोप लगाया है. करियर को बर्बाद और जिंदगी को तहस-नहस करने के लिए कोई पैसा दे रहा है. यह आरोप उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर लगाया है. तेज प्रताप ने कहा है कि पांच परिवार ने उनकी जिंदगी को तहस-नहस किया है. जयचंद तो हैं ही जिन्होंने उनके करियर को खाने का काम किया है, इसके अलावा पांच परिवार और भी हैं.

तेज प्रताप बीते गुरुवार (21 अगस्त, 2025) की रात एएनआई से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मेरे करियर को, हंसी-ठिठोली वाला जो हमारा अंदाज था, हम जिस तरीके से अपने परिवार में रहते थे खुद अपने माता-पिता के साथ हंस कर… बोलकर, तो उसको खुशी बर्दाश्त नहीं हुई. पांच परिवार के लोगों ने षड्यंत्र रचा है और जीवन को बर्बाद करने का काम किया है. कोर्ट भी जाऊंगा और केस भी करूंगा." 

आगे कहा, "जिस तरीके से मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई किनसे इन लोगों ने पैसा लिया है… हमको तो लगता है जो षड्यंत्र करने वाला है उन लोगों ने आरएसएस और भाजपा से पैसा लेकर मेरी इस छवि को खराब किया है. देख रहा है कि चुनाव आ रहा है. युवाओं में मेरा क्रेज है. बिहार की जनता… देश की जनता जानेगी कि किस प्रकार से इन लोगों ने तेज प्रताप के करियर पर दाग लगाने का काम किया है. मुझे बिहार की जनता का समर्थन प्राप्त है. पांच परिवार बचेगा नहीं. मैं डिटेल बताऊंगा ये कहां रहते हैं." 

'पटना से लेकर दिल्ली तक इनका गैंग'

तेज प्रताप ने कहा कि पटना से लेकर दिल्ली तक लेकर इन लोगों का गैंग है. दिल्ली में नोएडा से लेकर पटना तक गैंग है. एक-एक का पर्दाफाश करूंगा. ये लोग हमारे परिवार से नहीं हैं. आरजेडी से भी नहीं है. आरजेडी में थे लेकिन करतूतों के कारण भगाया गया था. हमने जो जनता के बीच जाकर काम किया तो इन लोगों को पच नहीं रहा होगा. पेट में दर्द हो रहा होगा. जलने वाले तो जलते रहेंगे. हमें तो आगे बढ़ना है. पांच परिवार ने जिस तरीके से षड्यंत्र रचा है, इनका कोई काम नहीं है. दिन-रात सोशल मीडिया पर लगा रहता है. रील डालता है. नाली के इन लोगों से मेरा कोई वास्ता नहीं है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget