एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Interview: नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षकों में दिखी खुशी, कौन हैं राज्यपाल? abp न्यूज़ के सवालों में उलझे

Bihar News: पटना के गांधी मैदान में शनिवार को हजारों की संख्या में नव नियुक्त शिक्षक पहुंचे थे. इस दौरान एबीपी न्यूज़ ने नव नियुक्त शिक्षकों से आसान सवाल भी पूछे.

पटना: लाखों शिक्षकों की नियुक्ति (BPSC Teacher News) को लेकर बिहार अभी पूरे देश में सुर्खियों में है. पटना के गांधी मैदान में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने 25,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. इस समारोह को लेकर हजारों की संख्या में नव नियुक्त शिक्षक गांधी मैदान पहुंचे थे. इसको लेकर काफी खुश भी दिख रहे थे. वहीं, इस दौरान एबीपी न्यूज़ के संवाददाता ने नव नियुक्त शिक्षकों से बात की और कुछ बिहार से संबंधित समान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे. कई शिक्षक छोटे-छोटे और आसान सामान्य ज्ञान के सवालों का जवाब नहीं दे सके. किसी को बिहार के पहले मुख्यमंत्री तो किसी को बिहार के राज्यपाल का नाम तक नहीं पाता था.

नहीं बता पाए आसान सवालों का जवाब

पटना के गांधी मैदान में 25 हजार नव नियुक्त शिक्षक शनिवार के दिन पहुंचे थे. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में सफल हुए हैं. कई महिलाओं व पुरुष शिक्षकों से एबीपी न्यूज़ के संवाददाता ने बातचीत की. बातचीत के दौरान शिक्षकों से बिहार का राज्यपाल कौन हैं? बिहार का मुख्य सचिव कौन है? बिहार में कितनी विधानसभा सीटें हैं? बिहार में कितने जिले हैं? बिहार का नगर विकास व आवास विभाग का मंत्री कौन है? देश के सहकारिता मंत्री कौन हैं? इस तरह के सवाल पूछे गए, लेकिन इन आसान सवालों का जवाब कई शिक्षकों को पता नहीं था. बिलकुल जानकारी नहीं थी. ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं.

शिक्षकों को नीतीश ने कही थी ये बात

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा था कि वर्ष 2005 में कराए गए एक सर्वेक्षण में हमलोगों को पता चला कि बिहार में 12.5 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर हैं. इनमें अधिकांश अल्पसंख्यक और महादलित समुदाय के बच्चे थे जिन्हें पढ़ाने के लिए टोला सेवक और तालिमी मरकज की बहाली की गई. हमलोग शिक्षकों की तरह ही टोला सेवक और तालिमी मरकज को भी पैसा दे रहे हैं इसलिए हम उम्मीद करेंगे कि वे भी स्कूलों में जाकर अपनी सेवा दें. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तेजी से बहाली की प्रक्रिया पूरी की गई है, मैं उन्हें बधाई देता हूं. आप सभी प्रसन्न रहिये और खूब मन लगाकर बच्चों को पढ़ाइए. 

ये भी पढे़ं: Bihar Teacher News: बिहार में सरकारी स्कूलों के बहुरने लगे दिन, 2 लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद टीचर-छात्र के अनुपात में सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget