एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Candidates: शिक्षक अभ्यर्थियों ने JDU कार्यालय का किया घेराव, TRE- 4 में उम्र सीमा में 10 साल छूट की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं. भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी, पूर्व की अधिसूचनाओं में सीमित अवसर मिलने के कारण कई उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं.

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी होने वाला है. उससे पहले बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थी भारी संख्या में जदयू कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया. अभ्यर्थियों ने अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की. उस समय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पार्टी कार्यालय में ही मौजूद थे.

अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री हाय-हाय के नारे लगाए

शिक्षा मंत्री से मिलकर अभ्यर्थी अपनी मांग उनके समक्ष रखना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. शिक्षा मंत्री जब जदयू दफ्तर से बाहर निकल रहे थे. उस दौरान अभ्यर्थियों ने हाय हाय के नारे लगाए. शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि भारी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो शिक्षक बनने से वंचित रह सकते हैं अगर उम्र सीमा में राहत नहीं दी गई. 

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी, पूर्व की अधिसूचनाओं में सीमित अवसर मिलने के कारण अब कई उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं. मांग है कि TRE-4 के विज्ञापन से पहले उम्र सीमा में सभी वर्गों के लिए 10 साल की छूट की घोषणा की जाए.

1.60 लाख से ज्यादा शिक्षकों की होगी नियुक्ति

बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-1, TRE- 2, TRE- 3 के तहत लाखों युवाओं को नौकरी मिल चुकी है. अब जल्द ही BPSC शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा हो सकती है. इस भर्ती के तहत प्राथमिक (कक्षा 1-5), मिडिल स्कूल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. चौथे चरण में 1.60 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे हैं.

बता दें कि हजारों अभ्यर्थियों की मांग ये भी है कि चौथे चरण की परीक्षा से STET लिया जाए, ताकि सभी छात्रों को मौका मिल सके, लेकिन विभाग का कहना है कि टीआरई-4 चुनाव से पहले होगा. उसके बाद STET की परीक्षा ली जाएगी. जो बचे छात्र हैं, वो टीआरई-5 में शामिल होंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget