एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरा में अपराधियों ने माले नेता के बेटे को गोलियों से भूना, हत्या के बाद भागते समय पुलिस पर भी फायरिंग

सदर अस्पताल के पास अपनी चाय दुकान पर था विजय, इसी समय पहुंचे थे बाइक सवार अपराधी.भागलपुर जेल में बंद कुख्यात धनती पर हत्या करवाने का आरोप, घटना की जांच के लिए बनी SIT.

आराः शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में हथियारबंद अपराधियों ने माले नेता के बेटे की बुधवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी. सदर अस्पताल के गेट नंबर दो के पास घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, नवादा थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटनास्थल से चार जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया गया है.

मृतक विजय कुमार टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी माले नेता गोपाल प्रसाद का पुत्र है. गोपाल प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से उनके बेटे की हत्या करने की साजिश रची जा रही थी. उनके मोहल्ले में कुछ बदमाश तत्व के लोग रहते हैं और उनका कहना था कि वह मेरे साथ रहे. बुधवार की शाम जब उनका बेटा विजय सदर अस्पताल के गेट नंबर दो पर चाय दुकान पर खड़ा था तभी बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उसे गोलियों से उसे भून दिया.

भागते समय सिपाही पर भी की फायरिंग

माले नेता गोपाल प्रसाद ने भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी धनजी पर साजिश रचने और हत्या करवाने का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं हत्या के बाद बाइक सवार अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस पर भी फायरिंग की. घटना में सिपाही निवास कुमार बाल-बाल बच गया.

घटना की जानकारी लेने पहुंचे भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जांच शुरू हो गई है. परिजनों से भी मुलाकात हुई है. उन्होंने भी अहम जानकारियां दी हैं. जांच के लिए छह सदस्य टीम बना दी गई है. इस कांड में जिन-जिन लोगों का नाम बताया जा रहा है जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी. एसआईटी सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई है. मठिया चौक पर पुलिस को देखकर हताशा में गोली चलाई है या पुलिस को देखकर गोली चलाई गई है इसे भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Tender Controversy: तारकिशोर प्रसाद को बचाने की BJP कोटा के मंत्रियों ने की प्लानिंग! रेणु देवी के आवास पर हुई सभी की बैठक

शर्मनाक: पत्नी का इलाज कराने पहुंचे शख्स को SKMCH के गार्डों ने दौड़ा कर पीटा, घसीट कर वार्ड से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget