एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सुशील मोदी ने M-Y समीकरण का किया जिक्र, जानें- क्या कहा?

Bihar Politics: बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने निशाना साधा है. राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में 13 मंत्री केवल एमवाय समीकरण से बनाए गए हैं.

Sushil Modi on Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के कैबिनेट का आज 16 अगस्त को विस्तार हो गया. बिहार सरकार के कैबिनेट में 31 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. वहीं बिहार सरकार के कैबिनेट को लेकर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने हमला बोला है. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में 13 मंत्री केवल एमवाय (मुस्लिम यादव) समीकरण से बनाए गए हैं. 

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि वैश्य समुदाय से बस एक को मंत्री बनाया है जिसकी बिहार में इतनी बड़ी आबादी है. इसके अलावा तेली-कानू समुदाय से भी  कोई मंत्री नहीं बनाया है और उपेंद्र कुशवाहा को भी अपमानित किया गया है. वहीं कान्यकुब्ज ब्राह्मणों से भी मंत्री नहीं बनाया और मैथिली ब्राह्मण से भी एक मंत्री नहीं है. राजपूत और कायस्थ से नाम मात्र को ही मंत्री बनाया है. सीएम नीतीश ने चालाकी से दोनों विभाग (गृह और वित्त) खुद की पार्टी के पास रख लिया जबकि पांच मंत्रालयों का झुनझुना डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पकड़ा दिया है.

बिहार सरकार के मंत्री और उनके विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी एवं निर्वाचन विभाग 
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव- स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नगर विकास और आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग

जनता दल (यूनाइटेड) के मंत्री

  1. विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य
  2. बिजेन्द्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना विकास विभाग
  3. अशोक चौधरी- भवन निर्माण
  4. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास
  5. लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 
  6. मदन सहनी- समाज कल्याण
  7. संजय कुमार झा- जल संसाधन एवं सूचना और जन-संपर्क
  8. शीला कुमारी- परिवहन
  9. सुनील कुमार- मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन
  10. जयन्त राज- लघु जल संसाधन 
  11. मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंत्री 

  1. तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  2. आलोक कुमार मेहता- राजस्व और भूमि सुधार
  3. सुरेन्द्र प्रसाद यादव- सहकारिता
  4. रामानन्द यादव- खान और भूतत्व 
  5. कुमार सर्वजीत- पर्यटन
  6. ललित कुमार यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  7. समीर कुमार महासेठ- उद्योग
  8. चन्द्र शेखर- शिक्षा
  9. अनिता देवी- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
  10. जितेन्द्र कमार राय- कला, संस्कृति और युवा
  11. सुधाकर सिंह- कृषि
  12. कार्तिक कुमार- विधि
  13. शमीम अहमद- गन्ना उद्योग
  14. शाहनवाज- आपदा प्रबंधन
  15. सुरेन्द्र राम- श्रम संसाधन 
  16. मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रौद्योगिकी 

कांग्रेस के मंत्री 

  1. मोहम्मद आफाक आलम- पशु एवं मत्स्य संसाधन
  2. मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज विभाग 

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के मंत्री 

संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग 

निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

Supaul News: बिहार के सुपौल में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, कॉल रिकॉर्डिंग से सामने आई ये बात

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में किसके पास कौन सा विभाग? तेज प्रताप को मिला यह मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget