एक्सप्लोरर

'बिहार में नीतीश कुमार का साथ देगी बीजेपी', CM के सामने सुशील कुमार मोदी ने रखी ये शर्त

Sushil Modi Statement: बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को बयान दिया. कहा कि सीता राम से जेडीयू और महागठबंधन सरकार का कोई वास्ता नहीं है.

पटना: बिहार में बीजेपी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का एक मुद्दे पर साथ देने के लिए तैयार है. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर (Janaki Mandir) के निर्माण के लिए यदि नीतीश कुमार पहल करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी उनका सहयोग करेगी. सीतामढ़ी को अयोध्या की तरह विकसित किया जाना चाहिए.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोई सरकार या राजनीतिक पार्टी किसी धर्मस्थल का निर्माण नहीं कराती, लेकिन इसके लिए आधारभूत संरचना विकसित करने में वैसे ही सहयोग कर सकती है जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए किया. इससे वहां पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर भी सृजित हुए.

'सीता के नाम पर अनर्गल प्रलाप'

बीजेपी नेता ने कहा कि जो लोग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे, वहां मस्जिद या अस्पताल बनाने का 'ज्ञान' दे रहे थे और तंज कस रहे थे कि "मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बतायेंगे, वे आज माता सीताजी के नाम पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. कहा कि अयोध्या श्रीराम की जन्मभूमि है और वहां पहले श्रीराम का मंदिर था. यह बात जब पुरातात्विक प्रमाणों से अदालत में सिद्ध की जा चुकी है, तब बिहार सरकार के एक मंत्री उसे सीता-मंदिर नाम देने की बात कर नया विवाद क्यों पैदा करना चाहते हैं?

एक मंत्री को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि मंदिर का निर्माण, नामकरण और पुनरुद्धार जैसे काम संतों-श्रद्धालुओं के हैं, बीजेपी या किसी राजनीतिक दल का नहीं, लेकिन मंत्री जी इस पर राजनीति कर रहे हैं. देश के संतों-धर्माचायों के लंबे संघर्षं बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, तब सभी धर्मों के लोगों ने शांति के साथ इसे स्वीकार किया था.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोर्ट के फैसले के बाद पांच अगस्त 2020 को राममंदिर का शिलान्यास कर देश की सांस्कृतिक आकांक्षा पूरी की और तारीख पूछने वालों का मुंह बंद कर दिया. श्रीराम, देवी सीता और रामायण संस्कृति का सम्मान करना केवल बीजेपी का दायित्व नहीं है, लेकिन मंत्री के बयान से लगता है कि सीता-राम से जेडीयू और महागठबंधन सरकार का कोई वास्ता नहीं है.

यह भी पढ़ें- Kurhani Bypoll: लालू और नीतीश ने वोट काटने के लिए कुढ़नी में सेट किया गेम? सुशील मोदी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान, उम्मीदवार मैदान में
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget