एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कोटा में एक साल में बिहारी छात्र सहित 18 युवाओं ने की खुदकुशी, डेटा के साथ क्या बोले सुशील मोदी?

Higher Education: सुशील मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान 75 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने सरकार से उच्च शिक्षण संस्थानों में काउंसिलर्स नियुक्त करने की मांग की.

पटनाबिहार ही नहीं बल्कि कई राज्यों से उच्च शिक्षा के लिए छात्र बाहर पढ़ने के लिए जाते हैं. कोटा जैसे शहरों में मेडिकल या इंजीनियरिंग के छात्रों की भीड़ है. कई बार ऐसे शहरों से छात्रों की खुदकुशी की भी खबरें सामने आती हैं. इसको लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मंगलवार (8 अगस्त) को बड़ी बात कही.

'विकसित करनी चाहिए प्रभावी व्यवस्था'

बीजेपी सांसद ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि का राज्यसभा में विशेष उल्लेख करते हुए सरकार से उच्च शिक्षण संस्थानों में काउंसिलर्स नियुक्त करने की मांग की. सुशील मोदी ने राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में बिहार के एक छात्र की आत्महत्या करने की हाल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक वर्ष के दौरान केवल कोटा में 18 छात्रों का आत्महत्या करना अत्यंत दुखद है. ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सरकार को कोई प्रभावी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए.

आईआईटी, आईआईएम, एम्स और उच्च शिक्षा के अन्य संस्थानों का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान 75 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने सदन को बताया कि वर्ष 2021 में अलग-अलग कारणों से 18 साल से कम उम्र के 10,732 बच्चों ने खुद ही अपनी जिंदगी खत्म कर पूरी व्यवस्था को गंभीरता से सोचने के लिए बाध्य कर दिया है.

'ऐसी अप्रिय घटनाएं रोकी जा सकती हैं'

सुशील मोदी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकन के लिए कड़ी स्पर्धा, नामांकन के बाद अच्छे अंक लाने का दबाव, अभिभावकों की अपेक्षा और निम्न-मध्यम वर्ग वाले परिवार से आने वाले छात्रों का आर्थिक दबाव आत्महत्या की घटनाओं के पीछे बड़ा कारण बताया जा रहा है. सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर सही समय पर छात्रों का सही मार्गदर्शन करने वाली व्यवस्था विकसित कर ऐसी अप्रिय घटनाएं रोकी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- 'मैंने JDU को सबसे ज्यादा फंडिंग करवाई', नीतीश की पार्टी बोली- 'इतनी हैसियत नहीं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget