एक्सप्लोरर

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- 'मैंने JDU को सबसे ज्यादा फंडिंग करवाई', नीतीश की पार्टी बोली- 'इतनी हैसियत नहीं कि...'

No Confidence Motion: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जेडीयू के खिलाफ जमकर हमला किया. निशिकांत दुबे की बातों के बाद जेडीयू ने मंगलवार की शाम तल्ख टिप्पणी करते हुए पलटवार किया है.

पटना: मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार (8 अगस्त) को संसद में हुई चर्चा के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी सांसद ने जेडीयू की फंडिंग को लेकर बड़ी बात कही है जिसके बाद सियासत शुरू हो गई है. सांसद के बयान पर जेडीयू की ओर से भी तल्ख टिप्पणी करते हुए प्रतिक्रिया दी गई है.

सबसे पहले जानें कि निशिकांत ने क्या कहा

दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2005 में जब जेडीयू की सरकार नहीं बनी और रामविलास पासवान की आवश्यकता पड़ गई तो मीटिंग दो जगह पर हुई थी. एक पत्रकार के घर पर जिसका नाम मैं नहीं बोलना चाहता हूं और दूसरी मीटिंग रामविलास पासवान और नीतीश कुमार की मेरे घर पर हुई थी. उस वक्त की एक चीज जिसका मैं आज खुलासा कर देता हूं कि जेडीयू को यदि सबसे ज्यादा किसी ने फंड करवाया होगा, अगर दो-चार-पांच लोगों का नाम होगा तो उसमें एक निशिकांत दुबे का भी नाम होगा. इस दौरान जेडीयू सांसदों से निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि आप अपने मुख्यमंत्री से पूछ लीजिएगा.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के इस बयान के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भड़क गई. मंगलवार की शाम बयान जारी कर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कह रहे हैं कि जेडीयू को उन्होंने सबसे ज्यादा फंडिंग करवाई. अपने विचार से वो साबित करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति है मनी लॉन्ड्रिंग करना पैसों के दम पर राजनीति करना.

'इस तरह की घटिया राजनीति इन लोगों को मुबारक'

अभिषेक झा ने कहा कि किसी की इतनी हैसियत नहीं कि जेडीयू की विचारधारा और नीति को पैसों के दम पर तौल ले. यह हमारे नेता नीतीश कुमार की सोच पर चलने वाली पार्टी है. यहां पैसों की अहमियत नहीं होती है. हमारी पार्टी ने देश में एक ऐसा मॉडल स्थापित किया है जो शुचिता का प्रतीक है. इस तरह की घटिया राजनीति इन लोगों को मुबारक.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 2024-25 को लेकर तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी, BJP को लेकर लालू के लाल ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget