एक्सप्लोरर

Bihar News: तेजस्वी की शादी से सुशील मोदी खुश, कहा- यह हिम्मत भरा काम, बिहार सरकार देगी 50 हजार रुपये का लाभ

सुशील मोदी ने कहा कि हमने भी अंतरजातीय विवाह किया था और तेजस्वी यादव ने भी किया है उसके लिए बहुत-बहुत बधाई. कहा कि आरजेडी के बाकी लोगों को भी अनुसरण करना चाहिए.

पटनाः नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की हुई ‘चट मंगनी पट ब्याह’ को लेकर लगातार चर्चा है. शादी को लेकर उनके मामा साधु यादव खासा नाराज हैं. इधर, इस शादी को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने तेजस्वी यादव का साथ दिया. उन्होंने कहा कि यह वाकई बहुत बड़ा काम है. इसके लिए तेजस्वी यादव को उन्होंने बधाई भी दी.  

सुशील मोदी ने कहा कि हमने भी अंतरजातीय विवाह किया था और तेजस्वी यादव ने भी किया है उसके लिए बहुत-बहुत बधाई. तेजस्वी ने हिम्मत करके अंतरधार्मिक शादी की है. अंतरजातीय या अंतरधार्मिक शादी होती है तो इसको और ज्यादा बढ़ावा देना चाहिए. बिहार सरकार की एक योजना है कि जो लोग अंतरजातीय शादी करते हैं उनको 50 हजार का लाभ दिया जाता है. अगर वो (तेजस्वी) आवेदन करें या कोई भी करे दो उसको यह लाभ दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: सिर्फ पटना में मिले कोरोना के 13 नए केस, लगातार सातवें दिन बिहार में बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्या 

निमंत्रण आता है तो रिसेप्शन में होंगे शामिल

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने यह शादी कर एक मानक बनाया है तो आरजेडी (RJD) के बाकी लोगों को अनुसरण करना चाहिए. अगर तेजस्वी यादव के रिसेप्शन में निमंत्रण आएगा तो वो जरूर जाएंगे. कहा कि लालू यादव के घर में जितनी शादियां हुई हैं वो हर शादी में गए हैं, इसलिए निमंत्रण आता है तो निश्चित तौर पर शामिल होने के लिए वे जाएंगे.

बता दें कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली में अपनी एक दोस्त रेचल से शादी की है यह शादी गोपनीय तरीके से की गई थी. मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस में यह शादी की गई थी. बहुत कम लोगों को बुलाया गया था. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि पटना में ग्रैंड रिसेप्शन की भी तैयारी हो रही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: बिहार में 24 से 48 घंटों में दो से तीन डिग्री तक पारे में होगी गिरावट, पटना समेत कई जिलों के मौसम बदले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget