एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi Statement: अब चाह कर भी BJP में नहीं जा सकेंगे नीतीश कुमार? सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान

Bihar Politics: सुशील मोदी ने कहा कि 2013 में नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा, लेकिन 4 साल बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए बीजेपी (BJP) में दरवाजा बंद हो गया है. वह भविष्य में इस पार्टी में चाह कर भी शामिल नहीं हो पाएंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट को मात दे रहे, फिर बदलेंगे. उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं रही. अब बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2013 में नीतीश कुमार ने कहा कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा. चार साल बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ. 2017 में फिर बीजेपी की शरण में आना पड़ा. नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनवाया, लेकिन आठ महीने बाद पलटी मार कर उनकी कुर्सी छीन ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए. नोटबंदी का समर्थन करते हुए जिस नीतीश कुमार ने बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की मांग की थी वही बेनामी संपत्ति के आरोप में घिरे तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ सरकार चला रहे थे.

यह भी पढ़ें- Maharani 2 Web Series: महारानी-2 से लेकर बिहार की राजनीति पर खुलकर बोलीं शारदा सिन्हा, पढ़ें धमाकेदार इंटरव्यू

'बार-बार खामियाजा भुगत रहा बिहार'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 20 महीने महागठबंधन-01 की सरकार चलाने के बाद नीतीश कुमार को घुटन होने लगी थी. उन्हें लालू प्रसाद के दबाव में आरजेडी के बाहुबली नेता शहाबुदीन को छोड़ना पड़ा था. जिन लोगों ने नीतीश कुमार को "परिस्थितियों का मुख्यमंत्री" कहा और जिनके साथ काम करने में उनकी आत्मा गवाही नहीं देने लगी थी, उन्हीं के साथ फिर क्यों चले गए? नीतीश की गलतियों का खामियाजा बिहार को बार-बार भुगतना पड़ा. महागठबंधन-02 से भी उन्हें जल्द निराशा होगी और जब फिर उनकी अन्तरात्मा कुछ कहेगी, तब नाक रगड़ने पर भी बीजेपी के दरवाजे उनके लिए नहीं खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पटना में कदम रखते ही बरसे RCP सिंह, पूछा- मैं एजेंट हूं? राबड़ी आवास को बताया नीतीश कुमार का 'गुरुद्वारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग मार्च से पहले मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- ‘संदेश देना जरूरी’
चुनाव आयोग मार्च से पहले मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- ‘संदेश देना जरूरी’
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी को BJP ने किया चैलेंज, 'हिम्मत है तो…'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी को BJP ने किया चैलेंज, 'हिम्मत है तो…'
इंडिया गठबंधन से DMK और अखिलेश यादव दूर! BJP बोली- 'आज इनके…'
इंडिया गठबंधन से DMK और अखिलेश यादव दूर! BJP बोली- 'आज इनके…'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget