एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Recruitment: क्या बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की बढ़ेगी तिथि? सुशील कुमार मोदी ने बताई वजह

Bihar Teacher News: शिक्षक भर्ती को लेकर अब बिहार में राजनीतिक में बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया.

पटना: पूरे बिहार में शिक्षक भर्ती (Bihar Teacher Recruitment) को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस नियुक्ति में सरकार की नीतियों का विरोध अभ्यर्थी कर रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार को कहा कि स्कूली शिक्षकों से लेकर कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों तक की नियुक्ति में अराजकता फैलाकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था का पूरा बंटाधार कर दिया है. मात्र 50 हजार आवेदन आए हैं और अंतिम तारीख 12 जुलाई है. आवासीय नीति में बदलाव कर सरकार ने बाहरी लोगों को मौका देने के लिए अंतिम तिथि आगे बढाने का बहाना खोज लिया. सीटीईटी और अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षाएं उत्तीर्ण लोगों को भी फिर भर्ती परीक्षा देने के लिए बाध्य करना न्यायोचित नहीं है.

सुशील मोदी ने उठाए कई सवाल

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार उदारता दिखाएं और सभी नियोजित शिक्षकों को बिना परीक्षा लिए राज्यकर्मी का दर्जा दें. नीतीश कुमार बताएं कि 12 दिन के भीतर 9 बार नियमावली में संशोधन क्यों करना पड़ा? विज्ञापन प्रकाशित होने के महीने-भर बाद सरकार आवासीय मुद्दे पर सफाई दे रही है. मुख्यमंत्री बताएं कि किसके कहने पर बार-बार नियम बदले गए? यदि पहले भी बाहरी अभ्यर्थियों को बिहार की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी गई थी, तो यह घोषणा 30 मई के पहले विज्ञापन में ही क्यों नहीं की गई?

'नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के प्रति लोगों में आक्रोश है'

बीजेपी नेता ने कहा कि आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने में हजारों छात्रों के लाखों रुपए जो बर्बाद हो गए, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार देने के बजाय कभी रामचरित मानस तो कभी ड्रेस कोड का मुद्दा उठाकर ध्यान भटकाना चाहती है. चार लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों में से मात्र 1200 लोगों ने आवेदन किया है. यह साबित करता है कि नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के प्रति लोगों में कितना आक्रोश है.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Rally: लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget