एक्सप्लोरर

Amit Shah Rally: लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है

Amit Shah News: लखीसराय में बीजेपी के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हुए हैं. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जमकर नीतीश कुमार पर हमला बोला.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि बिहार हमेशा बदलाव और क्रांति की धरती रही है. यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) के नौ साल पूरे होने पर धन्यवाद के लिए है. आगे उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने क्या काम किया है? जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है उस पर क्या विश्वास करना चाहिए? वे कांग्रेस के दरवाजे पर पीएम बनने के लिए बैठे हैं लेकिन उनको प्रधानमंत्री नहीं बनना है. नीतीश कुमार को लालू यादव (Lalu Yadav) को मूर्ख बनाना है. 

आज हिसाब देने आया हूं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में देश के लिए बहुत काम किया है. पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नरेंद्र मोदी ने 9 साल में क्या किए. नीतीश कुमार को थोड़ा तो ख्याल रखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी सरकार के साथ इतने दिनों से थे. इसका आज हिसाब देने आया हूं. मोदी सरकार ने किसानों के अकाउंट में सीधा पैसा देने का काम किया है. करोड़ों लोगों के घरों में जल पहुंचाने का काम किया है. करोंड़ो गरीबों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य खर्चा नरेंद्र मोदी सरकार दे रही है. अकेले बिहार में एक करोड़ 30 लाख घरों में शौचालय मोदी सरकार ने बनवाई है.

'नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है'

आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार हमारा हिसाब पूछ रहे हैं. नीतीश कुमार ने तो कहा कि खाता तो खुल गया बोहनी तो करा दीजिए, लेकिन बीजेपी सरकार ने गरीब के घरों में बहुत काम किया है. नरेंद्र मोदी विश्व के किसी देश में जाते हैं तो मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं. नरेंद्र मोदी का सम्मान पूरे विश्व में जो हो रहा है वह मोदी का सम्मान नहीं, भारत का हो रहा है. नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है. मोदी सरकार ने भारत को सुरक्षा देने का काम किया हैं. पाकिस्तान प्रेरित हमले पर यूपीए सरकार चुप हो जाती थी लेकिन उरी और पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर घर में घुसकर जवाब दिया.

धारा 370 पर बोले अमित शाह

बीजेपी नेता ने कहा कि कश्मीर में सभी विपक्षी दल धारा 370 को पाल रहे थे, लेकिन जब 2019 में मोदी सरकार दोबारा आई तो इसे खत्म कर दिया. ये लोग कहते थे कि 370 हटेगा तो खून की नदियां बहेंगी लेकिन किसी ने एक पत्थर तक जला नहीं सके. मोदी सरकार ने देश को विकसित करने का काम किया है. बिहार में भी मोदी सरकार पुल, सड़क, एनएच, मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा एयारपोर्ट, बिजली, रेलवे, मेट्रो और विश्वविद्यालय सहित कई विकास की योजनाएं दीं. 

विपक्षी बैठक पर साधा निशाना

विपक्षी बैठक पर अमित शाह ने कहा कि 20 भ्रष्टाचारी पार्टियों की पटना में बैठक हुई. नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए कि भ्रष्ट पार्टियों की गोद में बैठे हैं. नीतीश कुमार पर भरोसा कर सकते हैं क्या? इनकी शुरूआत ही तो भ्रष्टाचार के विरोध से हुआ था. अब बिहार के लोगों को नीतीश कुमार क्या जवाब देंगे. वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च करना चाहती है लेकिन वो लॉन्च ही नहीं हो पाते हैं. बिहार के पटना में कांग्रेस राहुल गांधी को फिर लॉन्च की. बिहार के लोग भ्रष्टाचार का साथ कभी नहीं देंगे.

2024 चुनाव को लेकर अमित शाह ने की अपील

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में बिहार की जनता को ही तय करना है कि 20 बार फेल राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को संकल्प लेना होगा कि जो लोग दल-बदल कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले मुंगेर और लखीसराय के लोग दंडित करने का काम करेंगे. बिहार की ही जनता है जो 2014 में 31 सीटें दीं और 2019 में 39 सीटें दीं. अब 2024 में सभी की सभी सीटों को बीजेपी को देने का काम करिए.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Visit: बिहार में आज अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली, ललन सिंह के क्षेत्र में 'खेल' की तैयारी शुरू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget