एक्सप्लोरर

INDIA Meeting in Mumbai: कांग्रेस की अगुवाई से CM नीतीश को झटका! BJP ने बताया- विपक्षी 'दूल्हा' राहुल गांधी ही होंगे

Opposition Meeting in Mumbai: विपक्षी पार्टियों की मुंबई बैठक को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. वहीं, सुशील कुमार मोदी ने पीएम कैंडिडेट को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार को कहा कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन की बैठक शुरू होने से पहले एक तरफ पीएम पद के दावेदारों की संख्या बढ़ रही है और दूसरी ओर कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर जाहिर कर दिया कि 'दूल्हा' राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ही होंगे. कांग्रेस (Congress) ने 13 नेताओं के पोस्टर से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गायब कर गठबंधन में एकता की पोल भी खोल दी. अब तक राहुल गांधी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), अखिलेश यादव और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उनके अपने-अपने दल प्रधानमंत्री-पद का योग्यतम उम्मीदवार बता चुके हैं.

नीतीश कुमार पर सुशील मोदी का तंज

सुशील मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में जब कोई नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की भी बात नहीं कर रहा है, तब वे प्रधानमंत्री बनने का सपना भूल ही जाएं. अंगूर खट्टे हैं वाले अंदाज में नीतीश कुमार कह रहे हैं कि वे किसी पद के आकांक्षी नहीं हैं. एक तरफ 22 दलों के गठबंधन में पीएम पद के आधा दर्जन दावेदार एक-दूसरे को किनारे लगाने में लगे हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पद पर वापसी के लिए एनडीए के ऐसे सर्वसम्मत प्रत्याशी हैं, जिन्हें देश के 80 फीसद लोग पसंद करते हैं.

'देश इनके विरोधाभास को गौर से देख रहा है'

बीजेपी नेता ने कहा कि अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार दस में आठ भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के काम से संतुष्ट है विपक्षी कुनबा मायावती और अकाली दल को अपने साथ जोड़ने में विफल रहा. पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में कांग्रेस और माकपा मिल कर टीएमसी से लड़ रहे हैं जबकि ये तीनों मुम्बई में एकजुटता के वादे कर रहे हैं. देश इनके विरोधाभास को गौर से देख रहा है.

ये भी पढ़ें: Opposition Meeting in Mumbai: मुंबई बैठक से पहले लालू यादव ने विपक्षी दलों को दिया गुरु मंत्र, 'इंडिया' के मायने भी समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget