एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Cancer Hospital: मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल को लेकर सुशील मोदी ने किए सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल के लिए स्वीकृत धनराशि 198.15 करोड़ रुपये है. अब तक जारी की गई राशि 77.47 करोड़ रुपये है. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल बनना है. इस बन जाने से मुजफ्फरपुर और आसपास के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी. बताया जा रहा है कि मार्च 2026 तक मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल (Muzaffarpur Cancer Hospital) के शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि इससे जुड़े कुछ सवालों का जवाब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मांगा था जो उन्हें मिला है.

198.15 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अस्पताल

सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार (14 दिसंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बयान जारी करते हुए कहा, "मेरे प्रश्न के उत्तर में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय (डॉ. जितेंद्र सिंह) ने सदन को बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल के लिए स्वीकृत धनराशि 198.15 करोड़ रुपये है. अब तक जारी की गई राशि 77.47 करोड़ रुपये है. अक्टूबर 2023 तक निर्माण कार्य के लिए भौतिक प्रगति और वित्तीय प्रगति क्रमशः 35% और 37.58% है."

प्रशासनिक विभाग जिसमें चिकित्सा और सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन विकास, लेखा, आईटी, इंजीनियरिंग, स्टोर और खरीद, सुरक्षा और अग्नि शामिल है. अस्पताल के कामकाज के लिए निवारक ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी, सिर और गर्दन ऑन्कोलॉजी, स्तन और गैस्ट्रो-आंत्र ऑन्कोलॉजी, गायनेक ऑन्कोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी और हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी, हेमेटोपैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी के लिए प्रयोगशालाओं वाले नैदानिक ​​​​विभाग अस्थायी रूप से खोले गए हैं.

31 मार्च 2026 तक तैयार होने की उम्मीद

बताया कि कीमोथेरेपी के लिए हर महीने लगभग 1400 रोगियों का इलाज किया जाता है और लगभग 60 प्रमुख सर्जरी और 130 छोटी सर्जरी की जाती हैं. उन्होंने कहा कि रेडियोथेरेपी सेवाओं को चालू करना, चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं स्थापित करना भविष्य की कुछ योजनाएं हैं. कहा कि अस्पताल के 31.03.2026 तक तैयार होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: 'ये संसद भवन में सुरक्षा की चूक का मामला नहीं बल्कि...', लालू की पार्टी ने उठाए सवाल

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget