एक्सप्लोरर

Bihar: सुपर 30 वाले आनंद कुमार के भाई RJD में शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता, कहां से लड़ सकते हैं चुनाव?

Bihar Election 2025: आरजेडी में शामिल होने वाले प्रणव कुमार पटना से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. उनके पार्टी में शामिल होने से विधानसभा चुनाव से पहले राजद की संगठनात्मक ताकत बढ़ेगी.

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है. राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई. प्रणव कुमार के राजद में शामिल होने से पार्टी को नई ताकत मिलने की उम्मीद है.

माना जा रहा है कई प्रणव कुमार पटना की किसी विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी उम्मीदवारी से राजद को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी.

प्रणव कुमार, जिनके भाई आनंद कुमार ने सुपर 30 के जरिए से गरीब और वंचित बच्चों को आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाकर विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित की, अब खुद राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं.

आनंद कुमार ने सुपर 30 की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है. यह संस्थान गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करता है, जिसके जरिए सैकड़ों छात्रों ने आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाया है. प्रणव कुमार भी इस मिशन का हिस्सा रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा जाता है. उनकी यह छवि राजद के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर सकती है, खासकर उन मतदाताओं के बीच जो शिक्षा और सामाजिक उत्थान के मुद्दों को महत्व देते हैं.

तेजस्वी यादव की रणनीति

तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को राजद में शामिल कर एक रणनीतिक कदम उठाया है. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजद अपनी संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने में जुटा है. प्रणव जैसे पढ़े-लिखे और सामाजिक रूप से सम्मानित चेहरों को पार्टी में शामिल करना इस दिशा में एक बड़ा कदम है.

आनंद कुमार और नीतीश कुमार का कनेक्शन

प्रणव के राजद में शामिल होने से पहले आनंद कुमार का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जोड़ा जाता रहा है. आनंद और नीतीश के बीच करीबी संबंधों की चर्चा रही है, लेकिन प्रणव का राजद में शामिल होना एक नया सियासी समीकरण बनाता है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रणव का यह कदम राजद को न केवल युवा और शिक्षित मतदाताओं के बीच लोकप्रियता दिला सकता है, बल्कि विपक्षी दलों के लिए भी एक चुनौती पेश कर सकता है.

प्रणव कुमार की उम्मीदवारी और राजद में उनकी भूमिका को लेकर बिहार की सियासत में चर्चा गर्म है. माना जा रहा है कि उनकी छवि और सुपर 30 की साख का फायदा राजद को चुनावी मैदान में मिल सकता है. साथ ही, यह कदम राजद की रणनीति को और मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सामाजिक और शैक्षिक मुद्दे मतदाताओं के लिए अहम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget