एक्सप्लोरर

Supaul News: दुस्साहस! सुपौल में अवैध बालू माइनिंग रोकने गई खनन टीम पर हमला, इंस्पेक्टर सहित 4 जवान घायल

Bihar News: मिली सूचना के अनुसार सीएम नीतीश के जनता दरबार में त्रिवेणीगंज अनुमंडल में अवैध बालू खनन की शिकायत की गई थी. वहीं, जांच करने गई खनन टीम पर हमला बोल दिया गया है.

Supaul News: सुपौल जिले में अवैध बालू खनन को रोकने गई माइनिंग टीम पर शनिवार की शाम में असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया. इस हमले में खनन इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन सहित चार जवान बुरी तरह घायल हो गए. घटना के दौरान एक ग्रामीण महिला को भी चोटें आई हैं. जिनका इलाज त्रिवेणीगंज अस्पताल में चल रहा है. यह घटना त्रिवेणीगंज के टोल टैक्स के पास लक्ष्मीनियां गांव में घटी है. वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस विभाग को दी गई है. घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

सीएम के जनता दरबार में की गई थी शिकायत- खनन इंस्पेक्टर 

खनन इंस्पेक्टर के अनुसार सीएम के जनता दरबार में अवैध खनन की शिकायत की गई थी जिसके बाद वे टीम के साथ जांच करने गए थे. जांच के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले बालू ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की थी तभी वहां मौजूद लोगों ने लाठी, डंडे और ईंट से हमला कर दिया. वहीं, इस हमले के बाद खनन विभाग के अधिकारी जान बचाकर वहां से भागे. उसके बाद जख्मी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दूसरे पक्ष की एक महिला भी घायल

हमले में खनन इंस्पेक्टर के सिर में चोट आई है. इसके साथ ही चार जवान भी घायल हो गए. घटना के दौरान दूसरे पक्ष की एक महिला भी घायल हो गई. सभी घायलों का इलाज त्रिवेणीगंज अस्पताल में किया जा रहा है. बता दें कि बिहार में इस तरह की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है. वहीं, इस घटना में अवैध खनन माफिया ने जिला प्रशासन को चुनौती दी है. इस घटना को लेकर अब पुलिस एक्शन में है. आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं: Human Trafficking: मोतिहारी में मानव तस्कर गिरफ्तार, बच्ची को बेचने लिए ट्रेन से ले जा रहा था कोलकाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget