एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध की साजिश रच रहे थे बदमाश, पिस्टल के साथ 2 गिरफ्तार

Supaul Chinese Pistol: गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बदमाशों की संख्या चार थी लेकिन मौके से दो फरार हो गए.

सुपौल: बिहार के सुपौल में बीते बुधवार (24 मई) की देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सदर अस्पताल परिसर से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बाइक से चल रही पैंथर पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को शहर के महावीर चौक स्थित सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के अंदर से किसी अपराध का प्लान बनाने के दौरान गिरफ्तार किया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार की संख्या में बदमाश सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के अंदर अपनी बाइक लगाकर किसी बड़े अपराध की साजिश रच रहे थे. सभी आपस में बहुत देर से बात कर इधर-उधर देख रहे थे. इसी दौरान शहर में गश्त कर रहे पैंथर जवान को इसकी भनक लग गई. जैसे ही पुलिस मुख्य द्वार पर पहुंची तो दो बदमाश मोके से फरार हो गए जबकि दो को दबोच लिया गया. सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा मामला दर्ज किया जा रहा है.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि दो लुटेरे हथियार के साथ सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस के जवान पहुंचे तो देखा कि दो युवक सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बाइक लगाकर खड़े थे. पुलिस ने दोनों की तलाशी लेनी चाही तो वे भागने की कोशिश करने लगे लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान एक के पास देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में एक ने अपना नाम रंजन कुमार साहनी (21 वर्षीय) बताया जो कर्णपुर वार्ड 10 का रहने वाला है. दूसरे ने अपना नाम दीपक कुमार (22 वर्षीय) बताया. ये कर्णपुर वार्ड 11 का रहने वाला है.

खंगाले जा रहे हैं आपराधिक इतिहास

एसडीपीओ ने कहा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही दोनों गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा.

यह भी पढ़ें- Buxar Murder: बक्सर में भाई ने मारी बहन को गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत, एसपी ने कहा- जमीन विवाद में हुई हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget