एक्सप्लोरर

Supaul Murder: सुपौल में बदमाशों ने दो भाइयों को अलग-अलग उठाया, सुबह मिली एक की लाश, दूसरे ने बताई घटना

Bihar Crime News: सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के सिद्दीकी चौक के पास लाश मिली है. ऐसी चर्चा है कि युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है. हालांकि इस पर कोई कुछ बोल नहीं रहा है.

सुपौल: बिहार के सुपौल में दो चचेरे भाइयों को अलग-अलग उठाने और उसमें से एक की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना छातापुर थाना क्षेत्र की है. छातापुर थाना के सिद्दीकी चौक के पास मंगलवार (6 जून) की सुबह आम बगीचे में एक युवक की लाश मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. आसपास के लोग जुट गए. शव की पहचान रामपुर पंचायत के वार्ड-2 निवासी विकास कुमार सहनी के रूप में हुई है. घर के नजदीक ही आम के बगीचे से उसकी लाश मिली है.

घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. मौके पर वो भी पहुंचे. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा त्रिवेणीगंज डीएसपी विपिन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क को भी जाम कर दिया. किसी तरह उन्हें समझाने के बाद जाम हटाया जा सका. हालांकि इस पर कोई कुछ बोल नहीं रहा है.

चचेरे भाई साजन कुमार सहनी ने बताई पूरी बात

मृतक के चचेरे भाई साजन कुमार सहनी ने घटना को लेकर बताया कि सोमवार की देर रात बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे उठा लिया था. रात भर बांध कर रखा और काफी पिटाई की. आज सुबह में उसे छोड़ा. उसने बताया कि वे सभी बदमाश उसके चचेरे भाई विकास को खोज रहे थे. हथियार से लैस थे. उसके भाई को अलग उठाया गया होगा. सुबह जब विकास सहनी की लाश मिलने की सूचना उसे मिली तो वो दंग रह गया.

साजन ने बताया कि वो और विकास सहनी साथ ही रहते थे. बदमाशों ने उसे उठाया और पूछने लगे कि विकास कहां है. साजन ने बताया कि वह सभी बदमाशों को पहचानता है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

आवेदन मिलने के बाद होगी जांच

इस मामले में त्रिवेणीगंज डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि रामपुर पंचायत के वार्ड-2 में विकास कुमार नाम के युवक की आम के बगीचे में लाश मिली है. परिजनों का कहना है कि कहीं और हत्या कर डेड बॉडी को यहां लाकर रख दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने के मामले पटना हाईकोर्ट में याचिका, स्वतंत्र जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget