एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने के मामले में पटना हाईकोर्ट में याचिका, स्वतंत्र जांच की मांग

Patna High Court News: रविवार को पुल का तीन पाया गंगा नदी में गिरा था. एक साल के अंदर यह दूसरी घटना है. इसके पहले भी एक पिलर गिरा था. अब मामला कोर्ट पहुंच गया है.

पटना: भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने के बाद से लगातार बिहार सरकार (Bihar Government) निशाने पर है. बीते रविवार (4 जून) को जैसे ही पुल के तीन पाये गंगा नदी में गिरे तो ऐसा लगा कि सुनामी आ गई. एक तरफ विपक्ष महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) से सवाल पूछ रहा है तो वहीं दूसरी ओर यह मामला अब पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है. पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में जनहित याचिका दायर की गई है.

बीजेपी ने कहा- हाईकोर्ट के सिटिंग जज या सीबीआई से जांच हो

याचिका में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने के मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की गई है. इसके पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि इस घटना को लेकर पटना हाईकोर्ट के सिटिंग जज से सरकार जांच कराए या सीबीआई से इसकी जांच कराए. अब सोमवार को ही इस मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हो गई है.

आनन-फानन में तेजस्वी ने की थी पीसी

बता दें कि इस पुल का पिलर नंबर 10, 11 और 12 गिरने के बाद रविवार की रात ही आनन-फानन में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. कहा था कि किसी के जान माल की क्षति नहीं हुई है. एक तरफ तेजस्वी ने यह बात कही तो वहीं दूसरी ओर पुल पर से एक गार्ड के लापता होने की खबर है. उसकी ड्यूटी पुल पर ही थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सोमवार को परिजन गंगा घाट पर पहुंचे थे.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे विजय कुमार सिन्हा

इस पुल के ढहने के बाद बिहार के सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सोमवार को भागलपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी, उसको ब्लैक लिस्ट करने के बजाए महागठबंधन सरकार ने उस कंपनी को पूरे बिहार के सभी बड़े प्रोजेक्ट का ठेका दे दिया. महागठबंधन सरकार को इस कंपनी से फंड मिलता है. पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी इस्तीफा दें. नीतीश-तेजस्वी इस कंपनी से कमीशन लेते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर तेज प्रताप का हमला? कहा- 'हम बहुत बड़े बाबा हैं, पाताल तक नाप देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget