एक्सप्लोरर

Bindeshwar Pathak: बिहार के रहने वाले सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, CM ने जताया शोक

Bindeshwar Pathak Passed Away: बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. बिंदेश्वर पाठक 80 वर्ष के थे.

पटना: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित बिंदेश्वर पाठक का निधन (Bindeshwar Pathak Passed Away) मंगलवार को हो गया. सुबह झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया. बिंदेश्वर पाठक मूलरूप से बिहार के हाजीपुर के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, बिंदेश्वर पाठक के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

सामाजिक क्षेत्र में थी पहचान

सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में अग्रणी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी. बिंदेश्वर पाठक 80 वर्ष के थे. बिंदेश्वर पाठक सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक थे, जो भारत स्थित एक सामाजिक सेवा संगठन है. यह संगठन शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों, पर्यावरण स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सुधारों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है.

हृदय गति का रुकने से हुई मौत 

मिली जानकारी के अनुसार बिंदेश्वर पाठक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके तुरंत बाद गिर गए, उन्हें एम्स, दिल्ली ले जाया गया. अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि पाठक को अपराह्न 1.42 बजे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मौत का कारण हृदय गति का रुक जाना है. वहीं, आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी. इस घटना के बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Security: नीतीश कुमार नाम के शख्स ने CM की सुरक्षा में लगाई सेंध, VIP के साथ पहुंचा था, DM ने बताया मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget