एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Security: नीतीश कुमार नाम के शख्स ने CM की सुरक्षा में लगाई सेंध, VIP के साथ पहुंचा था, DM ने बताया मकसद

Independence Day 2023: गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शख्स पहुंचा था. काले रंग की टी-शर्ट में एक युवक पोस्टर लेकर सीएम के सामने आया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया.

पटना: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार (15 अगस्त) को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में लगातार 17वीं बार ध्वजारोहण किया. इस मौके पर कार्यक्रम में चूक भी दिखी. काले रंग की टी-शर्ट में एक युवक पोस्टर लहराते हुए सीएम नीतीश कुमार के सामने आ गया. वह नीतीश कुमार से मिलना चाहता था. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया. उस शख्स की पहचान हो गई है. मकसद भी पता चल गया कि वह सीएम से क्यों मिलना चाहता था.

किस वीआईपी के साथ पहुंचा था हो रही इसकी जांच

इस पूरे मामले में पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने मीडिया को जानकारी दी. हिरासत में लिए गए शख्स का नाम नीतीश कुमार ही बताया जा रहा है. डीएम ने कहा कि वीआईपी दीर्घा में पीछे साइड में पहुंचा था. शख्स किसी वीआईपी के साथ आया था. हालांकि किस वीआईपी के साथ आया था इसका जवाब चंद्रशेखर नहीं दे पाए. उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं.

डीएम बोले- नियमानुसार होगा समस्या का समाधान

डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि युवक की डिमांड थी कि उसे अनुकंपा पर नौकरी दी जाए. युवक के पिता की 1996 में मौत हो गई थी. वो बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) में थे. जिलाधिकारी ने कहा कि इस समस्या को हम लोगों ने पुलिस मुख्यालय को पहुंचा दिया है. नियमानुसार उसकी समस्या का समाधान होगा.

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक पहली बार नहीं

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. अभी हाल ही में 15 जून की सुबह सीएम नीतीश कुमार अपने आवास एक अणे मार्ग के पास टहलने के लिए निकले थे. इस दौरान एक लहरिया कट बाइक चालक वहां पहुंच गया. नीतीश कुमार खुद को बचाते हुए डिवाइडर पर चढ़ गए थे. सुरक्षाकर्मियों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया था. बाद में पता चला था कि युवक चेन स्नैचर थे. उस दिन लूट कर भाग रहे थे.

बिहार के नालंदा में 2022 में भी हुई थी चूक

पिछले साल (2022) में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे थे तो चूक दिखी थी. सिलाव में अचानक धमाका होने से अफरातफरी मच गई थी. मुख्यमंत्री जहां थे वहां से करीब पांच मीटर की दूरी पर एक धमाका हुआ था. तत्परता दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों द्वारा धमाका करने वाले युवक को दबोच लिया गया. चश्मदीद ने बताया था कि उक्त युवक ने किसी विस्फोटक पदार्थ में माचिस जलाकर फेंका था. पकड़े गए युवक का नाम शुभम आदित्य था. वह जिले के इस्लामपुर का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: CM नीतीश कुमार का नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान, सरकार से जोड़ने पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget