एक्सप्लोरर

Suheli Mehta BJP: इस्तीफे के बाद आज बीजेपी जॉइन कर रहीं सुहेली मेहता, JDU में लगातार गिर रहा विकेट, क्या हैं संकेत?

Suheli Mehta Join BJP: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम है. उधर आज ही आरसीपी सिंह भी दिल्ली में बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. सियासी गलियारे में हलचल है.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू से तीन दिन पहले इस्तीफा देने वाली सुहेली मेहता (Suheli Mehta) आज गुरुवार (11 मई) को बीजेपी जॉइन करने जा रही हैं. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम है. सुहेली मेहता कुशवाहा समाज से आती हैं. जेडीयू में प्रवक्ता रह चुकी हैं. आरजेडी कोटे के मंत्री आलोक मेहता की बहन हैं. एक के बाद एक नीतीश कुमार की पार्टी से विकेट गिर रहा है. राजनीतिक गलियारे में संकेत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हें.

मानसिक रूप से जेडीयू में परेशान करने का आरोप

सोमवार (8 मई) को जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस सुहेली मेहता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. पार्टी के अंदर की पोल खोली थी. सुहेली मेहता ने कहा था कि जेडीयू जैसी पार्टी में वह नहीं रह सकती हैं जहां महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. यह भी कहा था कि शर्तों के साथ राजनीति करने के लिए कहा जाता है. जेडीयू में महिलाओं का मान-सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित नहीं है इसलिए वह पार्टी में नहीं रह सकती हैं.

सुहेली मेहता ने यह भी कहा था कि शराब माफिया को सरकार का संरक्षण मिलता है. गरीबों को शराबबंदी कानून के तहत जेल भेजा जा रहा है. गरीबों का शोषण किया जा रहा है. जिस जंगलराज के खिलाफ में नीतीश लड़ाई लड़े वो आज सरकार बनाने के लिए उसी आरजेडी के साथ जाकर मिल गए. जनता की उम्मीदों पर नीतीश कुमार खरे नहीं उतरे. कार्यकर्ताओं में नाराजगी है.

आरसीपी दिल्ली में जॉइन कर रहे हैं बीजेपी

वहीं दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी दिल्ली में करीब 1:30 बजे बीजेपी में शामिल होंगे. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. जेडीयू में नीतीश के बाद वह नंबर दो थे. कुर्मी समाज से हैं. नीतीश के गृह जिले नालंदा से आते हैं. इसके पहले उपेंद्र कुशवाहा भी जेडीयू छोड़ अपनी पार्टी आरएलजेडी (RLJD) बना चुके हैं. जल्द एनडीए में आ सकते हैं. अमित शाह से मिल चुके हैं.

बता दें कि सम्राट चौधरी भी बीजेपी से पहले जेडीयू में ही थे. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बन गए हैं. वह भी कुशवाहा समाज से आते हैं. नीतीश लव-कुश (कुर्मी-कुशवाहा) फॉर्मूले के सहारे राजनीति करते हैं. उसी में बीजेपी सेंध मारी करने की कोशिश में है.

यह भी पढ़ें- RCP Singh BJP: आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, 'मिशन 2024' से पहले नीतीश के लिए यह बड़ा झटका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget