एक्सप्लोरर

CM नीतीश को पाना है सुधाकर सिंह का प्यार तो करना होगा ये काम, आरजेडी MLA बोले- इतना मीठा बोलूंगा चीनी भी होगी फेल

Sudhakar Singh Statement: शनिवार को सुधाकर सिंह कैमूर के दुर्गावती प्रखंड में एक समारोह में पहुंचे थे. वहां उन्होंने मीठे लहजे में नीतीश कुमार पर हमला बोला.

पटना: आरजेडी के बयानवीर विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला. हालांकि इस बार उन्होंने थोड़े मीठे लहजे का इस्तेमाल किया है. शनिवार को सुधाकर सिंह कैमूर पहुंचे थे जहां किसानों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कहा कि आप अच्छे काम कीजिए मैं चीनी से भी मीठे शब्द बोलूंगा. पूर्व मंत्री ने कहा कि जब मैं घरों से निकलता हूं तो तो लोगों का दर्द सुनकर आहत हो जाता हूं. इसके बाद मैं कुछ कड़े शब्द बोल जाता, कोई गाली तो नहीं देता हूं. आपको प्यार पाना है तो अच्छे काम करने होंगे.

‘कड़े शब्दों से बचना है तो किसानों के लिए फैसला लें’

सुधाकर सिंह बोले कि मैं कड़े शब्द बोलता हूं. कोई असंसदीय भाषा का इस्तेमाल तो नहीं करता हूं. उन्होंने कहा कि अगर इस राज्य के मुख्यमंत्री को कड़े शब्दों से बचना है तो किसानो के हक में फैसला लें. इसके बाद मीठे वचन से आपकी प्रशंसा करूंगा कि चीनी भी फेल हो जाएगी. आगे कहा कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र हूं. मैं शब्दों के चयन में बिकुल कोताही नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मैं लाठी लेकर नहीं चलता, लेकिन मेरे शब्द के वार भी हैं और मेरे शब्द के प्यार भी हैं. आपको प्यार पाना है तो तो आपको अच्छे काम करने होंगे. उन्होंने कहा की हम संकट के दौर से गुजर रहे हैं. घरों में रहें या सड़कों पर या ऑफिस में लोगों की पीड़ा सुन कर मैं पिघल जाता हूं.

नीतीश को दी नसीहत

आरजेडी के विधायक और महागठबंधन में कृषि मंत्री रह चुके सुधाकर सिंह कुछ समय से नीतीश सरकार से इतने नाराज चल रहे हैं कि सरकार की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं चूकते हैं. नीतीश कुमार को लेकर अक्सर उनके तेवर कड़े रहते हैं. एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने फिर से नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. बता दें कि सुधाकर अपने विधानसभा अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के विश्वकर्मा कैनाल पंप, आदर्श नुआंव में आयोजित समाजवादी नेता शरद यादव की श्रद्धांजलि सभा और चूड़ा दही भोज सह किसान संगोष्ठी सभा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- Nalanda Firing: नालंदा में सरस्वती विसर्जन में डांसर्स के ठुमके पर बवाल, चल गई धांय-धांय गोलियां, 2 लोगों को लगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget